{"_id":"59419ad44f1c1b83118b46c1","slug":"71497471700-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के निर्देश पर किसानों पर नजर रख रही सीआईडी : इंद्रजीत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के निर्देश पर किसानों पर नजर रख रही सीआईडी : इंद्रजीत सिंह
Updated Thu, 15 Jun 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम के निर्देश पर किसानों पर नजर रख रही सीआईडी : इंद्रजीत सिंह
रोहतक। अखिल भारतीय किसान सभा ने प्रदेशभर में किसान आंदोलन की शुरुआत करते हुए सभी जिला मुख्यालयों पर अपनी मुख्य समस्याओं को लेकर धरने शुरू कर दिए हैं। सभा ने सभी किसान संगठनों से संयुक्त किसान आंदोलन करने की अपील की है। बुधवार को रोहतक में धरना शुरू करने के बाद किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह ने दावा किया है कि खट्टर सरकार किसानों की समस्याओं पर विचार करने की बजाय अपने गुप्तचर विभाग द्वारा किसान संगठनों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की जासूसी करवा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई सीआईडी की एक सूची के बारे में बताते हुए इंद्रजीत सिंह ने कहा कि इस सूची में अनेक जिलों के सैकड़ों किसान नेताओं के नाम लिखकर उनकी निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार किसान-मजदूर संगठनों की आवाज की घोर उपेक्षा कर रही है। आठ मार्च को चंडीगढ़ विधान सभा सत्र के दौरान 9 किसान-मजदूर संगठनों ने प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री के एक प्रतिनिधि को ज्ञापन दिया था, परंतु उसकी पूरी तरह उपेक्षा कर दी गई। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर के अनेक संगठनों ने 16 जून को देशभर में प्रतिरोध दिवस का आह्वान किया है। इस दौरान हरियाणा के सभी जिलों में संयुक्त रूप से विरोध कार्रवाई की जाएगी।