{"_id":"68a78f6f060a8eea0e0a763d","slug":"7009-complaints-were-received-in-the-samadhan-camps-4893-were-resolved-rohtak-news-c-17-roh1020-712535-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: समाधान शिविरों में आईं 7009 शिकायतें, 4893 निपटाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: समाधान शिविरों में आईं 7009 शिकायतें, 4893 निपटाईं
Fri, 22 Aug 2025 02:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
समाधान शिविर में शिकायत सुनते उपायुक्त सचिन गुप्ता। स्रोत : प्रशासन
रोहतक। जिले में समाधान शिविरों में अब तक प्राप्त 7009 शिकायतों में से 4893 का निपटान किया जा चुका है। लंबित 179 शिकायतों के निपटारे की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में शिकायत सुनकर इनका निदान किया जा रहा है। वीरवार को लगाए गए शिविर में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप कौशिक, नगराधीश अंकित कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, जिला राजस्व अधिकारी प्रमोद चहल के साथ उपायुक्त ने नागरिकों की शिकायतों की सुनवाई की।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत का यथाशीघ्र निदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार हर नागरिक की प्रत्येक शिकायत के एक छत के नीचे तुरंत निदान के लिए प्रत्येक सप्ताह के सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उपायुक्त ने पेयजल से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करते हुए जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शुद्ध व पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें। पेयजल के बारे में शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई करें।
खेड़ी साध निवासियों की पेयजल, सीवर, पशुओं के लिए तालाब में स्वच्छ जल संबंधी शिकायत के संदर्भ में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जल निकासी के कार्य में ट्रांसफार्मर खराब होने की स्थिति तुरंत बदली जाए ताकि पानी की निकासी के कार्य में किसी तरह की रुकावट न आए।
नगर निगम व क्रीड के अधिकारियों से कहा कि वे समाधान शिविर में अपने कार्यालय के डाटा एंट्री ऑपरेटर की ड्यूटी लगाएं ताकि मौके पर आवश्यक कार्य किए जा सकें। उन्होंने राजस्व, कल्याण विभाग, एलडीएम, पुलिस, समाज कल्याण, रेडक्रॉस, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य, तहसील विभागों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करते हुए उच्च अधिकारियों को निपटाने के निर्देश दिए।
इस मौके पर उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता गगन पांडे, नगर निगम के कार्यकारी अभियंता मनजीत दहिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी महाबीर गोदारा, जिला कल्याण अधिकारी रेनू सिसोदिया, भाजपा के प्रतिनिधि एडवोकेट अंकुश व उदयभान मलिक सहित संबंधित विभागों के उच्च अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।