{"_id":"602eb6de8ebc3ee93f29991a","slug":"70-thousand-robbed-in-40-seconds-from-shopkeeper-cctv-arrested-rohtak-news-rtk5960539174","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार से 40 सेकेंड में 70 हजार लूटे, वारदात सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार से 40 सेकेंड में 70 हजार लूटे, वारदात सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन
खेड़ी गांव में दुकानदार को तमंचा दिखाकर लूटने वाले तीनों बदमाश सीसीटीवी में कैद। संवाद
आईएमटी के नजदीक खेड़ी साध गांव में दिनदहाड़े तीन नकाबपोश युवक मनी ट्रांसफर शॉप के संचालक को अवैध पिस्तौल दिखाकर 70 हजार रुपये लूट ले गए। पूरी वारदात 40 सेकेंड में अंजाम दी गई। नकाबपोश लुटेरे दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। वारदात के दौरान एक लुटेरे के हाथ से पिस्तौल छूटकर भी गिर गया, लेकिन फिर भी दोनों दुकान के बाहर बाइक लेकर तैयार खड़े अपने साथी के साथ फरार हो गए।
पुलिस के मुताबिक जसवीर कॉलोनी निवासी दीपक ने दी शिकायत में बताया कि उसने खेड़ी साध गांव में बस अड्डे पर 7 साल से मनी ट्रांसफर की दुकान कर रखी है। वह वीरवार सुबह पौने आठ बजे दुकान पर आया था। दोपहर दो बजे दुकान पर एक मजदूर के 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर रहा था। उसी समय दो युवक सिर व मुंह पर कपड़ा बांधे अंदर दाखिल हुए। दुकान में घुसते ही दोनों युवकों ने देसी पिस्तौल निकाल ली। लड़खड़ाने से एक युवक की पिस्तौल हाथ से छूट गई, लेकिन दूसरे युवक ने पिस्तौल ताने रखी। तब तक पहले युवक ने भी पिस्तौल उठा ली। इसके बाद कहा, जीतना भी पैसा है सारा निकाल दो, वरना हिलते ही गोली मार दी जाएगी। दोनों तरफ से पिस्तौल तनी देखकर उसने दराज खोल दिया। डर के मारे गल्ले में रखे 70 हजार रुपये निकालकर दे दिए। एक युवक ने खुद भी दराज से पैसे निकाले। आरोपी पैसे जेब में डालकर बाहर निकले और बाइक स्टार्ट करके खड़े तीसरे युवक के पीछे बैठकर फरार हो गए। पूरी वारदात 40 सेकेंड में अंजाम दी गई, जो दुकान व बाहर लगे दो सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। तत्काल उसने पुलिस को सूचना दी। आईएमटी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच पड़ताल की। इसके बाद पहले से सक्रिय पुलिस की टीमों को सूचित किया। बावजूद इसके लुटेरे पुलिस के हाथ नहीं आ सके।
---
श्रमिक डर के मारे चुप्पी साधे रहा
दुकान में 10 हजार रुपये जमा करवाने आया श्रमिक बिहार का रहने वाला है। जब वह दुकान के अंदर अपने घर पैसे भेजने के लिए आया था, तभी लुटेरे अंदर घुसे। उसके सामने ही नकाबपोश लुटेरों ने दुकानदार पर पिस्तौल तानी। डर के मारे श्रमिक चुपचाप अपने काम में लगा रहा।

खेड़ी गांव में दुकानदार को तमंचा दिखाकर लूटते नकाबपोश बदमाश सीसीटीवी में कैद। संवाद