{"_id":"6439b921d2acfb57870e7114","slug":"70-lakh-loan-was-taken-by-opening-a-fake-account-of-a-female-doctor-delhis-youth-arrested-rohtak-news-c-17-roh1019-123210-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: महिला डॉक्टर का फर्जी खाता खुलवाकर 70 लाख का लिया था लोन, दिल्ली का युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: महिला डॉक्टर का फर्जी खाता खुलवाकर 70 लाख का लिया था लोन, दिल्ली का युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
रोहतक। शहर के सुभाष नगर की महिला डॉक्टर पूर्णिमा के आधार व पैन कार्ड के आधार पर फर्जी बैंक अकाउंट खुलवाकर 70 लाख का लोन देने के मामले में पुलिस ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने आरोपी दिल्ली के बुराड़ी निवासी राहुल को अदालत में पेश किया, जहां से तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि सुभाष नगर निवासी डॉ. पूर्णिमा ने शिकायत दी थी कि 23 दिसंबर 2021 को इनकम टैक्स फाइल करते हुए पता चला कि उसका खाता एक्सिस बैंक में भी खुला हुआ है। बैंक में जांच पड़ताल करने पर सामने आया कि सेक्टर-1 की मार्केट से पूर्णिमा के आधार कार्ड व पैन कार्ड को फर्जी तरीके से लगाकर उनके नाम का प्रयोग कर फर्जी दस्तावेज के आधार पर खाता खोला गया है। अकाउंट के आधार पर लोन भी लिया गया है। मामले की जांच में यह भी पता चला कि कई अन्य बैंकों व फाइनेंस कंपनियों से पूर्णिमा के फर्जी खातों से करीब 65 से 70 लाख रुपये का लोन लिया हुआ है। इसमें डॉक्टर पूर्णिमा को पेन कार्ड नंबर लिंक है। से
क्टर एक चौकी प्रभारी पीएसआई शुभम ने मामले की जांच आगे बढ़ाई। जांच में राहुल निवासी बुराड़ी दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने करीब 7-8 डॉक्टरों को टारगेट कर उनके फर्जी कागजात से बैंक कर्मियों के साथ सांठगांठ कर उनके फर्जी खाते खुलवाए हैं। आरोपियों ने इन फर्जी कागजात से बैंक में खाता खुलवा कर करीब 4 करोड़ रुपये के लोन लिया हुआ है। आरोपी राहुल बैंक कर्मचारियों व आरोपियों के बीच दलाल का काम करता था। वारदात में शामिल 2 महिलाओं सहित 6 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।