फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   7 lakh cheated in the name of getting job in Chandigarh Police from sports quota

खेल कोटे से चंडीगढ़ पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर 7 लाख रुपये ठगे

Wed, 21 Sep 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
7 lakh cheated in the name of getting job in Chandigarh Police from sports quota
शिक्षा विभाग की लिपिक के बेटे को चंडीगढ़ पुलिस में खेल कोटे से नौकरी लगवाने के नाम पर 7 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों में लिपिक का मौसेरा भाई, भाभी व भाई का दोस्त शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक फतेहपुरी कॉलोनी निवासी अनीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शिक्षा विभाग में लिपिक है। उसकी ड्यूटी जींद के जुलाना में है। उसके बेटे अभिषेक ने बीटेक की पढ़ाई की है, लेकिन रोजगार नहीं मिला। गुरुग्राम के झाड़सा में उसकी मौसी का बेटा राजेश परिवार सहित रहता है। राजेश का फोन आया कि एक युवक नौकरी लगवाता है, कहो तो अभिषेक के बारे में बात करें। इसके बाद राजेश ने कहा कि छारा गांव निवासी नवीन उसका रिश्तेदार है, जिसकी ऊपर तक पहुंच है। इसके बाद राजेश ने नवीन से बात करवाई। नवीन ने कहा कि बहन जैसी हैं। चिंता मत करना। इसके आरोपी उसके घर आए और तीन दिन के अंदर सात लाख रुपये रुपये देने को कहा। उसने विश्वास करके पैसे दे दिए। नवीन ने विश्वास दिलाने के लिए एक चेक भी दिया। बोले 10 दिन के अंदर वॉलीबाल कोटे से काम हो जाएगा। जब काम नहीं हुआ तो उसने संपर्क किया। साथ की बैंक में चेक लगाया, चेक बाउंस हो गया। आरोपियों ने अब तक न तो पैसे दिए और न ही नौकरी लगवाई। सिटी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed