फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   68th Hockey National School Games from tomorrow

Rohtak News: 68वें हॉकी नेशनल स्कूल गेम्स कल से

Thu, 21 Nov 2024 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
68th Hockey National School Games from tomorrow
20सीटीके33...राजीव गांधी स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तरीय खेल की तैयारी में जुटी डेकोरेशन टीम। संव
रोहतक। शिक्षा विभाग हरियाणा की ओर से जिले में 22 से 27 नवंबर को 68वें हॉकी नेशनल स्कूल गेम्स (आयु वर्ग- अंडर 17 वर्ष ) लड़के और लड़कियों की प्रतियोगिता होगी। जिसमें देशभर के सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, जवाहर नवोदय विद्यालय संगठन, केंद्रीय विद्यालय संगठन व सभी शिक्षा बोर्डों के हॉकी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। बुधवार शाम तक राजस्थान, त्रिपुरा, तमिलनाडु, केरल, छत्तीसगढ़, केंद्रीय विद्यालय समिति की टीम आ चुकी हैं।
विज्ञापन

मीडिया समन्वयक डॉ. जनक राज ने बताया कि नेशनल हॉकी स्कूल गेम्स को सुचारू रूप से आयोजित करवाने के लिए मुख्य रूप से राजीव गांधी स्टेडियम में दो, सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बॉयज) में एक, बाबा मस्तनाथ स्टेडियम बोहर (रोहतक) में दो व एमडीएन स्कूल में एक व कुल छह हॉकी ग्राउंड तैयार किए गए हैं। इस प्रतियोगिता में लगभग 400 शारीरिक शिक्षक (पीटीआई, डीपीई, कोच, पीजीटी आदि) प्रतियोगिता को सुचारू से आयोजित करवाने में अपना विशेष सहयोग देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed