{"_id":"6a5a9f0396178751f90f387f","slug":"68-year-old-kamlesh-covered-a-distance-of-350-km-by-bicycle-rohtak-news-c-17-roh1020-889901-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 68 वर्षीय कमलेश ने साइकिल से नापी 350 किमी की दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 68 वर्षीय कमलेश ने साइकिल से नापी 350 किमी की दूरी
Sat, 18 Jul 2026 03:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 18 Jul 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
53- दिव्य प्रिंटिंग प्रेस में कमलेश राणा (नीले कपड़ों में) व अन्य। स्रोत : परिजन
रोहतक। 68 वर्षीय कमलेश राणा ने हाल ही में मनाली से लेह तक 350 किलोमीटर की पहाड़ी साइकिल यात्रा पूरी की है। उन्होंने यह कठिन यात्रा आठ दिन में पूरी की। यह अभियान यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया, दिल्ली की ओर से आयोजित किया गया था।
कमलेश राणा पहले भी कई लंबी दूरी की साइकिल यात्राएं कर चुकी हैं। इनमें कश्मीर से कन्याकुमारी और रोहतक से नेपाल काठमांडू तक की यात्राएं शामिल हैं। रोहतक पहुंचने पर सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें सम्मानित किया। दिव्य प्रिंटिंग प्रेस में आयोजित समारोह में महंत थानेश्वर दास उदासीन ने उन्हें महिलाओं की प्रेरणा बताया। योगाचार्य हरिओम कौशिक ने उनकी उपलब्धि का राज प्रतिदिन योग बताया।
जेपी गौड़ ने युवाओं से नशा छोड़कर योग और खेलों में आगे आने का आह्वान किया। उनकी यह यात्रा युवा लड़कियों और महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी है। संवाद