{"_id":"6070acfb8ebc3edbfe58f212","slug":"67-year-old-man-dies-in-bharan-22-new-coronas-of-corona-found-rohtak-news-rtk603731411","type":"story","status":"publish","title_hn":"भराण में 67 साल के बुजुर्ग ने तोड़ा दम, कोरोना के 22 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भराण में 67 साल के बुजुर्ग ने तोड़ा दम, कोरोना के 22 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
जिले के भराण गांव में 67 साल के बुजुर्ग ने कोरोना उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। इसके साथ ही पीजीआईएमएस में दो डॉक्टर, कार्यकारी अभियंता, छह बीडीएस के विद्यार्थी, तीन स्टाफ नर्स, एक चालक, एक एलटी कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने चार छात्रा, दो छात्र व एक शिक्षक के संक्रमित होने की पुष्टि की है।
सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि शुक्रवार को 22 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 12995 पहुंच गई है। इसमें से 421 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं और 17 मरीज अस्पताल में उपचाराधीन हैं तो 404 घर पर एकांतवास में हैं। भराण के बुजुर्ग की मौत के साथ ही जिले में कोरोना उपचार के दौरान मरने वालों की संख्या 165 हो गई है। जिले में अभी तक 12409 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। जिले में 4.8 प्रतिशत के हिसाब से कोरोना फैल रहा है, जबकि 95.49 प्रतिशत के हिसाब से रिकवरी हो रही है।
स्वास्थ्य विभाग ने की इनकी पुष्टि
सेक्टर एक के दो बुजुर्ग, सेक्टर 35 का बैंक कर्मी, श्रीनगर की दो छात्रा, ओमेक्स सिटी का बिजनेसमैन, सेक्टर दो की गृहिणी व बुजुर्ग, आर्य नगर का बिजनेसमैन, मॉडल टाउन का छात्र, हरी नगर की गृहिणी, सेक्टर तीन का बुजुर्ग, दुर्गा भवन का बुजुर्ग, श्रीराम नगर में दो छात्रा व एक छात्र, टेक नगर में गृहिणी व युवक, मदीना का बुजुर्ग, जनता कॉलोनी का शिक्षक व सेक्टर चार का व्यक्ति।