{"_id":"5cd87b8ebdec22076d204bba","slug":"61557691278-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्हाड़ी से व्यापारी को घायल कर रुपयों भरा बैग छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्हाड़ी से व्यापारी को घायल कर रुपयों भरा बैग छीना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहाबाद (कुरुक्षेत्र)। मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात युवकों ने शनिवार रात को व्यापारी पर कुल्हाड़ी से हमला कर नकदी से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकार्ड हो गई। पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि देवी मंदिर रोड पर स्थित दरियाई लाल एंड संज के मालिक केवल कृष्ण ढींगरा रात्रि लगभग 9.30 बजे अपनी दुकान से बहियों एवं कैश का बैग लेकर घर के लिए चले थे। उनका बेटा आशीष और दो नौकर दुकान को बंद कर रहे थे। जब केवल कृष्ण स्कूटी पर दुकान से कुछ ही आगे निकले तो रास्ते में पहले से ही मौजूद 3 अज्ञात युवकों ने अपनी बाइक उनके आगे लगा कुल्हाड़ी से हमला करके केवल कृष्ण से बैग झपट लिया और भाग गए। केवल कृष्ण ने बताया कि उनके बैग में दुकान के बही खाते, 20-25 हजार रुपये नकद थे।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। करियाना एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक चड्ढा और प्रधान तिलकराज अरोड़ा ने इस घटना की निंदा करते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। बोले कि जल्द ही करियाना एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल एसपी से मुलाकात कर ज्ञापन भी सौंपेगा। इसके माध्यम से दुकानदारों तथा व्यापारियों की सुरक्षा बारे मांग की जाएगी। बता दें कि लगभग 10 दिन पहले अज्ञात चोर हुडा स्थित एक घर में घुसकर लगभग 50 हजार रुपये नकद चोरी करके ले गए थे। लगभग 5 दिन पहले शाहाबाद हुडा में एक ज्वैलर के निवास पर हथियारों के बल पर मां-बेटी और नौकरानी को बंधक बनाकर लाखों रुपये के जेवर चोरी करके ले गए थे, लेकिन पुलिस के हाथ अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है।