फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मौसम की खबर

मौसम की खबर

Fri, 15 Feb 2019 02:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
मौसम की खबर
ओलावृष्टि के साथ 13.2 एमएम बारिश, ठंड बढ़ी
विज्ञापन

फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पश्चिमी विक्षोभ के चलते वीरवार को विभिन्न मैदानी इलाकों में अलसुबह ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई। शहर में दोपहर एक बजे तक 13.2 एमएम बरसात हुई। इसके चलते दिन का अधिकतम तापमान 21.5 व न्यूनतम 12.5 दर्ज किया गया। इसके अलावा 18.7 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली ठंड हवाओं ने लोगों को कंपकंपाए रखा। हालांकि, दिन में कुछ समय धूप खुलने के चलते लोगों को राहत जरूर मिली।
लाइव वेदर ऑफ इंडिया एनजीओ से नवदीप ने बताया कि शुक्रवार को छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। लेकिन तापमान गिरेगा, इससे ठंडा मौसम रहेगा। दिन में बादल छाए रहेंगे, इसके चलते फिलहाल सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। वहीं चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह ने बताया कि इन दिनों हो रही बरसात गेहूं के लिए अमृत है। ग्रीन हाउस में उगाई गई सब्जियों पर तो इस बरसात का फर्क नहीं है। लेकिन टमाटर के लिए हुई ओलावृष्टि हानिकारक है। इससे टमाटर की ग्रोथ रुक जाएगी। यही नहीं अगेती फसल में पानी जमा होने पर समस्या हो सकती है। कुछ किसानों ने शिमला मिर्च, खरबूजा व बेल वाली सब्जियां उगा रखी हैं, इन्हें भी यह बरसात नुकसान पहुंचा सकती है। इसके अलावा जहां सरसों की फसल में चेपा लगा है, वह इस बरसात में वह धूल जाएगा। इससे किसान को लाभ मिलेगा। इसके अलावा अधिक बरसात होने का असर सूरजमुखी की खेती कर रहे किसानों को भी उठाना पडे़गा। इससे फसल देरी से होगी। इसके अलावा तेज बरसात व ओलावृष्टि बरसीम की फसल को भी नुकसान पहुंचा सकती है।
विज्ञापन

-------
सांपला में बारिश के साथ गिरे ओले, किसानों की चिंता बढ़ी
फोटो- 1 चुलियाणा में गिरे ओले व सरसों की फसल
अमर उजाला ब्यूरो
सांपला। अचानक मौसम बदलने के साथ बुधवार को इलाके में अच्छी बारिश हुई। बारिश से जहां किसान खुश हैें दूसरी ओर गिरे ओलों ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी। इलाके के छह गांवों में ओले गिरने की खबर है। इससे पांच फीसदी फसल के नुकसान की आशंका है। गेहूं, सरसों व सब्जियां उगाने वाले किसानों के चेहराें पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती हैं। अगर मौसम इसी तरह से रहा तो फसलों में नुकसान और बढ़ सकता है। बारिश से तापमान भी लुढ़क गया है। सिहरन बढ़ गई, जिससे लोग जल्दी ही अपने घरों में दुबक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed