फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   तेजधार हथियारों से तीन लोगों पर हमले के आरोप में केस दर्ज

तेजधार हथियारों से तीन लोगों पर हमले के आरोप में केस दर्ज

Mon, 18 Jun 2018 02:16 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
तेजधार हथियारों से तीन लोगों पर हमले के आरोप में केस दर्ज
तेजधार हथियारों से तीन लोगों पर हमले के आरोप में केस दर्ज
विज्ञापन

सिरसा। वेदवाला की ढाणी वड़ैच में कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से पिता-पुत्र सहित तीन लोगों पर हमला कर दिया। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों का बयान दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ढाणी वड़ैच निवासी गुरसिमरन सिंह के पास 15 जून रात करीब साढ़े दस बजे उसके ताऊ जोरा सिंह का फोन आया था। जोरा सिंह ने गुरसिमरन को बताया कि हथियारों से लैस कुछ लोग घर के बाहर खड़े होकर ललकार रहे हैं। इसके बाद गुरसिमरन अपने पिता हरभजन सिंह व चाचा बलविंद्र सिंह के साथ ताऊ की ढाणी की ओर रवाना हो गया। ढाणी के पास पहुंचते ही रणजीत सिंह, आजाद विंद्र , गुरविन्द्र व सतनाम सिंह ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों के हाथों में तेजधार हथियार थे। उन लोगों ने गुरसिमरन, हरभजन सिंह व बलविंद्र सिंह पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर ताऊ जोरा सिंह अपने पुत्र मलकीत सिंह के साथ भागकर उनके पास आया। उक्त दोनों ने उन्हें छुडवाने का प्रयास किया। शोर शराबे की आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण भी मौके पर आए। इसके बाद हमलावर धमकी देकर फरार हो गए। घायल गुरसिमरन का कहना है कि सात महीने पहले उसके ताऊ जोरा सिंह का रणजीत सिंह से झगड़ा हुआ था। रणजीत सिंह ने उनके परिवार को देख लेने की धमकी दी थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उन पर हमला किया है। सदर पुलिस ने गुरसिमरन के बयान दर्ज करके आरोपी रणजीत सिंह, आजाद विंद्र , गुरविन्द्र व सतनाम सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed