{"_id":"5b184bcf4f1c1bf36e8b68f0","slug":"61528318927-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखनमाजरा 2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखनमाजरा 2
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
कम बारिश होने पर इंद्र देव का प्रसन्न करने के लिए ग्रामीणों ने किया यज्ञ
- महम चौबीसी के गांवों में बारिश कम होने से प्रभावित हो रही फसलें
अमर उजाला ब्यूरो
लाखनमाजरा। महम चौबीसी के अधिकतर गांवों में कम बारिश होने से परेशान ग्रामीणों भगवान इंद्र देव का प्रसन्न करने के लिए यज्ञ किया, तो महिलाओं ने तालाब पर सरसों के तेल में गुलगुले उतार बारिश होने की कामना की।
किसान जसमत, रामबीर, रमेश, धर्मबीर, जगबीर, सुनील आदि ने बताया कि इस बार बरसात कम हुई है। कई गांवों में सिर्फ नाममात्र की बारिश हुई है। जिसके कारण धान की रोपाई सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है। नहरों में पानी नहीं आने के कारण किसानों को ट्यूबवेल से सिंचाई कर धान की बिजाई करनी पड़ रही है। वहीं कपास व गन्ने की फसल सूखने के कगार पर हैं। इसके अलावा ज्वार बाजरा की बिजाई अब तक नहीं हो पाई है। जिसके कारा किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बारिश के लिए भैणी सुरजन गांव में ग्रामीणों ने हवन यज्ञ करके इंद्र देव का प्रसन्न करने की कोशिश की। तो वहीं खरैंटी गांव की महिलाओं ने तालाब पर सरसों के तेल में गुलगले उतारे। महिलाओं ने बताया कि हम लोग पुरानी परम्पराओं का पालन कर रहे हैं।
फोटा भैणी सुरजन में हवन करते ग्रामीण।
खरैंटी गांव में बारिश के लिए गुलगले बनाती महिलाएं।
----------------------------------------------------------------------------