{"_id":"5b0093b54f1c1b2b118b4ed2","slug":"61526764469-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ साल से जेब खर्ची बचा कर दे रहे ग्रामीणों को स्वास्\nथ्य सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ साल से जेब खर्ची बचा कर दे रहे ग्रामीणों को स्वास् थ्य सेवाएं
Updated Sun, 20 May 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
फोटो एसएनजे तीन
विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति अलर्ट करते मेडिकल सर्विस सेंटर के विद्यार्थी।
डेढ़ साल से जेब खर्ची बचा कर दे रहे ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। मेडिकल सर्विस सेंटर की टीम पिछले डेढ़ सालों से अपनी जेब खर्ची बचा कर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही है। इस टीम में पीजीआईएमएस के 30 एमबीबीएस छात्र भी शमिल हैं। अब तक 11 शिविर लगाकर 2500 से अधिक लोगों को निशुल्क उपचार सुविधाएं दे चुके हैं। इसके साथ ही ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का अभियान भी चलाते हैं।
शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी साध में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें मेडिकल सर्विस सेंटर के सदस्यों ने 380 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य जांचा। 142 बच्चों की नजरें कमजोर मिलीं। इस दौरान हाथ व दांतों की सफाई से संबंधित जानकारी दी गई। 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को नारी सशक्तिकरण, नारी शिक्षा व महिलाओं में होने वाले मासिक धर्म की जानकारी दी। वहीं डॉ. विनोद चहल ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को अच्छे स्वास्थ्य से होने वाले फायदों के विषय में जागरूक किया। गौरतलब है टीम शिविर में लोगों को निशुल्क दवायें उपलब्ध करवाती है। टीम में कुल 150 सदस्य अपनी सेवाएं दे रहे हैं।