फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जन सुविधाओं में विस्तार करने पर ध्यान दें अधिकारी: उमांशकर

जन सुविधाओं में विस्तार करने पर ध्यान दें अधिकारी: उमांशकर

Thu, 10 May 2018 01:29 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
जन सुविधाओं में विस्तार करने पर ध्यान दें अधिकारी: उमांशकर
जन सुविधाओं में विस्तार करने पर ध्यान दें अधिकारी: उमांशकर
विज्ञापन

सिरसा। प्रधान सचिव वी. उमाशंकर ने मंगलवार शाम रानियां मार्केट कमेटी के विश्राम गृह में अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार नागरिकों को जन सुविधाओं में विस्तार करने पर ध्यान दें और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सामंजस्य से कार्य करें।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने परिवर्तन योजना के तहत प्रदेश में 46 ब्लॉकाें का चयन किया है और प्रत्येक ब्लॉक की जिम्मेदारी प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं को बेहतर बनाने और उनमें सुधार करने के संबंध में अधिकारियोें की बैठक ली गई है ताकि अधिक लोगों को लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने कहा कि खंड रानियां को शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली इत्यादि क्षेत्रों में बेहतर बनाने के लिए अधिकारी आपस में तालमेल करके कार्य करें ताकि यह ब्लॉक भी अन्य ब्लॉकों की श्रेणी में शुमार हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की परिवर्तन योजना के अनुसार उन्होंने रानियां का दौरा किया है। दौरा करने का उद्देश्य इस खंड में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। इस दौरान उन्होेंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इमरजेंसी, महिला वार्ड, शौचालय, ओपीडी आदि का निरीक्षण किया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने रानियां थाना का दौरा किया और नशा रोकने के लिए पुलिस अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिये ताकि नशाखोरी पर शत प्रतिशत अंकुश लगाया जा सके। बैठक में उन्होंने सिंचाई, बिजली, पंचायत विभाग, शिक्षा, स्वास्थ्य, जनस्वास्थ्य सहित अन्य विभागों के अधिकारियों से रानियां खंड को लेकर विकास कार्यों बारे चर्चा की। इस मौके पर उपायुक्त प्रभजोत सिंह, एसडीएम ऐलनाबाद अमित कुमार, एएसपी विजय ककक्ड़, नगराधीश डा. वेद प्रकाश बेनीवाल, डीडीपीओ प्रीतपाल सिंह, डीआरओ नौरंगदास सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed