फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   परीक्षा से दो घंटे पहले फोटो स्टेट की दुकानों पर 40 से 70 रुपये में बिका सोल्ड पेपर

परीक्षा से दो घंटे पहले फोटो स्टेट की दुकानों पर 40 से 70 रुपये में बिका सोल्ड पेपर

Sat, 14 Apr 2018 02:40 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा से दो घंटे पहले फोटो स्टेट की दुकानों पर 40 से 70 रुपये में बिका सोल्ड पेपर
अमर उजाला स्टिंग ऑपरेशन
विज्ञापन

परीक्षा से दो घंटे पहले फोटो स्टेट की दुकानों पर 40 से 70 रुपये में बिका सोल्व्ड पेपर
- एमडीयू डिस्टेंस एजूकेशन का अंग्रेजी का पहला ही पेपर विवादों में घिरा
- विवि गेट से लेकर पावर हाउस चौक तक फोटो स्टेट की दुकानों पर बिकी उत्तर की बुकलेट

विकास सैनी
रोहतक
दूरस्थ शिक्षा की शुक्रवार से शुरू हुई परीक्षा एमडीयू की भी परीक्षा नजर आ रही है। पहले दिन हुए अंग्रेजी के पेपर की पवित्रता ही भंग हो गई। परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले ही उत्तरों की बुकलेट परीक्षार्थियों के हाथों में थी। विवि के गेट से लेकर पावर हाउस चौक तक फोटो स्टेट की दुकानों पर ये बुकलेट 40 से 70 रुपये में बिकी। विद्यार्थियों में प्रश्न पत्र पहले ही आउट होने की चर्चा रही। अमर उजाला ने इस मामले का सच जानने के लिए पड़ताल की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। स्टिंग ऑपरेशन के दौरान विभिन्न दुकानों से उत्तर वाली बुकलेट खरीदी गई। परीक्षा समाप्त होने पर उसमें दर्ज उत्तरों का प्रश्नों से मिलान किया। इस दौरान ग्रामर व पैराग्राफ से उत्तर छांटने के अलावा बाकी प्रश्न बुकलेट से मेल खाते मिले।

- 18 अंकों के दो बड़े व छोटे प्रश्नों के मिले जवाब
प्रश्न पत्र व उत्तर बुकलेट के मिलान में लगभग सभी प्रश्न एक जैसे मिले। इसमें 18 अंकों के दो प्रश्न अहम रहे। विद्यार्थियों को नौ-नौ अंकों के इन प्रश्नों की ज्यादा तलाश रही। इसके बाद छोटे प्रश्न उनकी पसंद रही। ये प्रश्न भी बुकलेट में हूबहू मिले।
विज्ञापन


-12 बजे से शुरू हुई उत्तर बुकलेट की बिक्री
शहर के दिल्ली रोड स्थित फोटोस्टेट की दुकानों पर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे से एमडीयू डिस्टेंस एजूकेशन के अंग्रेजी के पेपर के उत्तर बिकने शुरू हो गए। यहां लड़के ही नहीं लड़कियों ने भी उत्तरों की बुकलेट खरीदी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- प्रश्न नंबर 3 में सिर्फ 2 ही प्रश्न
एमडीयू के पहले ही पेपर के प्रश्न में खामी नजर आई। प्रश्न नंबर तीन में विद्यार्थियों को दो ही प्रश्न मिले। जबकि चार प्रश्न दिए जाने थे। इनमें से दो के उत्तर देने थे।


परीक्षा नियंत्रक नहीं दिया जवाब
इस मामले में परीक्षा नियंत्रक बीएस सिंधू से उनके मोबाइल पर संपर्क किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं की गई। इसके बाद उनके मोबाइल नंबर पर संदेश छोड़ा गया गया, लेकिन उसका भी जवाब देना उचित नहीं समझा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed