फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   शुक्रवार को तिलियार के चिड़ियाघर में आएगी दुर्गा

शुक्रवार को तिलियार के चिड़ियाघर में आएगी दुर्गा

Wed, 28 Mar 2018 03:11 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 03:11 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को तिलियार के चिड़ियाघर में आएगी दुर्गा
फोटो सहित एसएनजे पांच : पिपली के चिड़िया घर में मादा शावक दुर्गा।
विज्ञापन


शुक्रवार को तिलियार के चिड़ियाघर में आएगी ‘दुर्गा’
14 माह की मादा तेंदुआ के आने बढ़ेगी पर्यटन स्थल की रौनक
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
रोहतक-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित तिलियार पर्यटन स्थल के चिड़िया घर में शुक्रवार को मादा शावक दुर्गा का आना तय हो गया है। लंबे समय से तेंदुए का बाड़ा खाली पड़ा था। चिड़िया घर में आने वाले पर्यटकों को शेडयूल वन का कोई भी जानवर देखने को नहीं मिलता था, तो कई लोगों को काफी निराशा होती थी। लेकिन अब दुर्गा के आने से चिड़िया घर की रौनक बढे़गी।

चिड़िया घर में बच्चों के शेर देखने की इच्छा पूरी होने में अभी समय लगेगा, लेकिन यहां आने वाले बच्चे अब मायूस नहीं लौटेंगे। क्योंकि शुक्रवार से उन्हें मादा तेंदुआ दुर्गा देखने को मिलेगी। 14 माह की दुर्गा को पिपली चिड़िया घर से लाया जा रहा है। उसे वन्य प्राणी विभाग पिंजौर के जंगलों से उपचार के लिए लाया था। दुर्गा को जिस समय विभाग ने अपने कब्जे में लिया वह महज 16 दिन की थी। दुर्गा हाइपोथरमिया और लिंपिंग की बीमारी से ग्रस्त थी, इसका उपचार डॉ. अशोक खासा ने किया था। इसमें सबसे अहम यह है कि दुर्गा को तीन माह एक महिला ने अपना दूध पिला कर बड़ा किया है। इसके बाद मादा शावक को नया जीवन मिला है। महिला के मातृत्व प्रेम और डॉ. खासा की लगन के चलते आज दुर्गा को कोई समस्या नहीं है और वह रोहतक तिलियार के चिड़िया घर की शान बनने जा रही है। डॉ. खासा ने बताया कि जब दुर्गा ढाई वर्ष की वयस्क होगी तो उसके बराबर के नर तेंदुआ को किसी चिड़िया घर से लाया जाएगा। इसके बाद चिड़िया घर में शेडयूल वन के जानवरों की संख्या में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed