फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बीजेपी सरकार में नितिन गडकरी सबसे अच्छे नेता

बीजेपी सरकार में नितिन गडकरी सबसे अच्छे नेता

Sun, 17 Dec 2017 02:29 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 02:29 AM IST
विज्ञापन
बीजेपी सरकार में नितिन गडकरी सबसे अच्छे नेता
बीजेपी में गडकरी सबसे अच्छे नेता : अभय चौटाला
विज्ञापन

शैलेश तिवारी। रोहतक
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तारीफ करते हुए नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सबसे अच्छे नेता हैं। पिछले दिनों ट्रैक्टर को व्यावसायिक वाहन में शामिल न करने के लिए उनसे मुलाकात की थी। केंद्रीय मंत्री पूरी सरकार में सबसे समझदार और सुलझे हुए नेता हैं, और जो वह कहते हैं उसको पूरा भी करते हैं। मैं उनका सम्मान करता हूं। ये बातें अमर उजाला रोहतक के आईएमटी स्थित कार्यालय में आये नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहीं।

एसएचओ नहीं एसपी पर कार्रवाई करे सरकार : चौटाला
नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने प्रदेश सरकार ये कहते हुए चुटकी लेते हुए कहा कि इनेलो सरकार में अपराधी केभाग जाने से एसएचओ सस्पेंड नहीं होते थे बल्कि एसपी पर कार्रवाई की जाती थी। लेकिन प्रदेश सरकार अपराधियों के भाग जाने केबाद थाना क्षेत्र के एसएचओ को तो सस्पेंड कर देती है लेकिन एसपी पर कोई खास कार्रवाई नजर नहीं आती है।
विज्ञापन


ठगा महसूस कर रही है जनता
नेता प्रतिपक्ष ने नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि जिस तरह से प्रदेश में क्राइम का ग्राफ बढ़ता रहा है उससे तो यही लगता है कि प्रदेश की जनता सुरक्षित नहीं है। दूसरी तरफ प्रदेश की जनता ने इस बार बीजेपी सरकार को प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया उससे तो वह अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। जब से प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी है तब से लगातार आरक्षण आंदोलन, दंगे, हत्या और लूट की वारदात में कोई भी कमी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर बड़े मामले में विफल रही प्रदेश सरकार
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश में कई बड़े घटनाक्रम हुए है। जिस पर प्रदेश सरकार किरकिरी हुई। सभी मामलों से निपटने में सरकार विफल रही है साथ ही प्रदेश में कानून व्यवस्था भी लचर रही है। खट्टर सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था कायम करने में फिसड्डी रही है। जबकि इनेलो सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर हमेशा से सजग रही है।


आरक्षण आंदोलन से प्रदेश की अर्थ व्यवस्था पर भी पड़ा असर
नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आरक्षण आंदोलन के बाद रोहतक शहर में इंडस्ट्री को लेकर काफी असर पड़ा है। जिससे शहर व प्रदेश का आर्थिक रूप से काफी नुकसान हुआ है। आंदोलन से प्रदेश की छवि देश ही नहीं विदेशों में असर पड़ा है। इस आंदोलन को देखकर काफी कंपनियों ने हरियाणा में काम करने से भी मना कर दिया था। रोहतक केआईएमटी इंडस्ट्रियल एरिया में भी आंदोलन के दौरान कई फैक्ट्रियों को भी नुकसान पहुंचा गया था।

तीन साल से ज्यादा की सरकार में ये रहे बड़े घटनाक्रम
1. 2014 में बरवाला रामपाल प्रकरण
2. 2015 में नेपाली युवती से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या
3. 2016 आरक्षण आंदोलन
4. 2017 बाबा राम रहीम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed