फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   fdgv

fdgv

Thu, 23 Nov 2017 03:14 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 03:14 AM IST
विज्ञापन
fdgv
चार माह से वेतन न मिलने पर जूनियर रेजिडेंट हड़ताल पर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के जूनियर रेजिडेंट बुधवार को सुबह हड़ताल पर चले गए। डॉक्टरों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि चार माह से वेतन नहीं मिला है, ऐसे में वह क्या करें। उनका कार्यकाल ही छह माह का है और चार माह का यदि वेतन नहीं दिया जाएगा तो उनके पास हड़ताल के अलावा कोई चारा नहीं बचा है। जब तक उन्हें पूरा वेतन नहीं दिया जाता, वह हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे।
हड़ताल कर रहे डॉ. कुलबीर जाखड़ ने बताया कि संस्थान में 87 सीट जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की है। इसमें से 64 ने ही ज्वाइन किया था और 25 के करीब अपनी नौकरी छोड़ चुके हैं। बुधवार को 45 जूनियर रेजिडेंट हड़ताल पर रहे। डॉ. जाखड़ ने बताया कि वह हड़ताल के संबंध में प्रशासन को पहले ही अवगत करा चुके थे। उनकी ड्यूटी ब्लड बैंक, आपातकालीन विभाग जैसे मुख्य स्थानों पर है। यहां सारा कार्य जूनियर रेजिडेंट ही संभालते हैं। इसके अलावा कुछ जूनियर रेजिडेंट की ड्यूटी वार्डों में होती है। हड़ताली डॉक्टरों ने रोष जताते हुए कहा कि बैठक में कोई हल नहीं निकला, इसके बाद भी अधिकारी छुट्टी पर चले गए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वीरवार को उनको वेतन नहीं मिलता तो वह मेडिकल मोड़ पर प्रशासन के खिलाफ पुतला दहन करेंगे। डॉक्टरों ने बताया कि प्रशासन को नोटिफिकेशन ही समझ में नहीं आ रहा है। जबकि इसी आधार पर मेवात, खानपुर व अग्रोहा मेडिकल कालेजों में जूनियर रेजिडेंटों को सैलरी मिल रही है। इस मौके पर डॉ. रजनीकांत, डॉ. वरूण सैनी, डॉ. शबीना, डॉ. मनोज धोतीवाल, डॉ. राहुल गोयत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


एचएसएमटीए प्रधान का भी हो चुका है विवाद

वेतन रुकना, बिल रुकना पीजीआईएमएस में आम बात है। इसी मुद्दे पर बुधवार को हरियाणा स्टेट मेडिकल टीचर एसोसिएशन के प्रधान डॉ. आरबी जैन की और अकाउंट अधिकारी संजीव सचदेवा के बीच विवाद हो गया। डॉ. जैन ने आरोप लगाया कि अकाउंट विभाग बिना मतलब के आब्जेक्शन लगाता है, जिसका खामियाजा डॉक्टरों को भुगतना पड़ता है। वहीं भाजपा नेता लवलीन टूटेजा ने डॉ. आरबी जैन और अकाउंट अधिकारी संजीव सचेदवा के विवाद पर कहा है कि वह अकाउंट अधिकारी के परिचित हैं। लेकिन यदि उन्होंने कोई अभद्रता की है तो संस्थान कार्रवाई कर सकता है, इसके लिए वह स्वतंत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले अधिकारी
जूनियर रेजिडेंट को हड़ताल करने से मना किया था, जल्द उनकी हड़ताल समाप्त हो जाएगी। उनकी वेतन संबंधी समस्या का समाधान कर दिया गया है। उन्हें काम पर लौट आना चाहिए। हड़ताल के चलते किसी मरीज को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

- डॉ. नित्यानंद, चिकित्सा अधीक्षक, पीजीआईएमएस

मरीज की मौत पर हंगामा, बाद में हुई सुलह
पीजीआईएमएस के वार्ड दस में उपचार पा रहे सोनीपत के एक मरीज बुधवार को मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरीज सोनीपत के फतेपुर का रहने वाला था। वह सोनीपत में एक निजी अस्पताल में उपचार करवा रहा था, उसे डेंगू था। स्वास्थ्य बिगड़ने के चलते मरीज को पीजीआई लाया गया था। लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही के चलते उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। इसकी सूचना जब पीजीआईएमएस थाना को गई तो मौके पर पुलिस पहुंची और विवाद को शांत कराया। हालांकि बाद में परिजन मान गए और मृतक का शव ले कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed