फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   स्मॉग के चलते गति पर लगे ब्रेक

स्मॉग के चलते गति पर लगे ब्रेक

Mon, 13 Nov 2017 02:22 AM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
स्मॉग के चलते गति पर लगे ब्रेक
स्मॉग के चलते गति पर लगे ब्रेक
विज्ञापन

- सब्जी पिटी, फल पहुंच से दूर
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
स्मॉग के चलते मंडी में दूर-दराज से आने वाले फल समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं, इसके चलते इनकी कीमतों में इजाफा हो गया है। यह आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गए हैं। जबकि सब्जी बाहर की मंडी में न जा पाने के कारण यह स्थानीय मंडियों में ही पिट रही हैं। इसके चलते हर दिन किसानों को हजारों रुपये का नुकसान हो रहा है।

मौसम में ठंडक के चलते सब्जियों की पैदावार में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन इन्हें दूर-दराज की मंडी तक पहुंचाना मुश्किल भरा हो गया है। इसके चलते किसानों को स्थानीय मंडी में ही अपनी सारी फसल बेचनी पड़ रही है, जोकि काफी कम दामों में घाटे पर। किसानों ने बताया कि सर्दी के मौसम में सब्जी की पैदावार बढ़ जाती है, लेकिन इसे बेचने के लिए बाहर मंडी तक पहुंचाना जोखिम भरा हो जाता है। रोहतक सब्जी मंडी के प्रधान सोनू छाबड़ा ने बताया कि मंडी में इस समय सामान्य दिनों की तुलना में अधिक सब्जी की आवक है। लेकिन बाहर से फल न आ पाने के कारण इनकी कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है।
विज्ञापन


यह रहा मंडी का भाव
सब्जी : रुपये प्रतिकिलो
आलू : 5
भिंडी : 20
मिर्च : 20
गाजर : 15 से 20
गोभी : 5 से 7
टमाटर : 30
बैंगन : 8 से 10
अदरक : 40
शकरकंद : 12 से 14
लहसुन : 25

फलों के भाव
फल : रुपये प्रति किलो
अमरूद : 30 से 40
पपीता : 25 से 30
केला : 30 से 40 रुपये प्रति दर्जन
संतरा : 60 से 70
किनू : 30 से 40
अनार : 60 से 70
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed