फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सर्दी में हेल्दी फूड न बन जाए जानलेवा, रहिए संभलकर

सर्दी में हेल्दी फूड न बन जाए जानलेवा, रहिए संभलकर

Thu, 09 Nov 2017 02:50 AM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 02:50 AM IST
विज्ञापन
सर्दी में हेल्दी फूड न बन जाए जानलेवा, रहिए संभलकर
फोटो समेत
विज्ञापन

हेल्दी फूड न बन जाए जानलेवा, सर्दी में खाइए संभलकर
- मूंगफली, तिल, बाजरा, मक्का और चिकन खाइए संभलकर, बिगाड़ सकते हैं स्वास्थ्य

- नौकरी पेशा व्यक्ति के शरीर को एक दिन में चाहिए 1500 से 1800 कैलोरी

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
दो दिन से पड़ रहे स्मॉग के साथ सर्दी ने भी दस्तक दे दी है। सर्दी के मौसम यदि आप हेल्दी फूड खाने के शौकीन है तो पहले थोड़ा उनके बारे में जान लिजिए। कहीं ऐसा न हो कि कुछ समय का स्वाद आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो जाए। खासकर हृदय रोगियों को सर्दी के दिनों में विशेष सतर्कता बरतनी होगी।
चिकित्सकों के अनुसार, व्यक्ति को उसकी क्षमता और कामकाज के तरीके के मुताबिक कैलोरी लेनी चाहिए। दफ्तर आदि में कार्य करने वाले लोगों को एक दिन में 1500 कैलोरी की जरूरत पड़ती है, क्योंकि वहां पर अधिक देर तक कुर्सी पर बैठा जाता है। दिन भर घूमने-फिरने वाले व्यक्ति को 1800 और मजदूरी करने वाले व्यक्ति को दो से ढाई हजार कैलोरी की जरूरत होती है। एक दिन में गर्भवती महिलाओं को भी इतनी ही कैलोरी की जरूरत होती है। इसके अलावा हर दिन 60 फीसदी कार्बोहाइड्रेट, 30 फीसदी प्रोटीन, 8 फीसदी फैट, 2 फीसदी विटामिन और मिनरल चाहिए। इन सभी पदार्थों की मात्रा यदि थोड़ी भी ज्यादा हो जाए तो व्यक्ति के लिए नुकसानदायक हो सकती है। खासकर सर्दियों के दिनों में इसकी मात्रा बढ़ जाती है, क्योंकि मूंगफली और तिल समेत अन्य हेल्दी फूड इसकी वजह बनते हैं। शरीर को स्वास्थ्य रखने के लिए प्रतिदिन एक व्यक्ति को कम से कम पांच लीटर पानी पीना भी जरूरी है।
विज्ञापन


तले हुए खाद्य पदार्थों से करें परहेज
सर्दियों के दिनों में मूंगफली, बाजरा और तिल के लड्डू आदि अधिक खाए जाते हैं। तिल और मूंगफली में प्रोटीन, आयरन और एनर्जी होती है, लेकिन इनकी हल्की सी भी अधिक मात्रा शरीर के लिए भारी पड़ सकती है। असंतुलित मात्रा में खाने से खासकर हृदय रोगी का वजन बढ़ जाता है, जो नुकसानदायक होता है। साथ ही तली हुई मूंगफली और तिल आदि खाने से सांस के रोगियों का कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। ऐसे में बेहद संतुलित मात्रा में ही इनका सेवन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेल्दी फूड में कुछ ऐसे पोषक तत्व
नाम प्रोटीन वसा एनर्जी कैल्शियम आयरन
मूंगफली 25.2 40 57.0 77.0 3.1
तिल 18.3 43.3 56.3 1450 12.15
बाजरा 9-14 4.5 350-370 40-50 2-3
मक्का 9-13 3 300 30-40 5-10
नोट : प्रोटीन, कैल्शियम और वसा प्रतिशत में है, जबकि एनर्जी कैलोरी और आयरन मिलीग्राम में है।

यह बोले चिकित्सक
सर्दी के समय में हेल्दी फूड डाइट के अनुसार की खाना चाहिए। असंतुलित मात्रा में खाने से शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। खासकर अस्थमा रोगियों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। नियमित तौर पर एक्सरसाइज करें और हेल्दी डाइट के साथ-साथ तले हुए खाद्य पदार्थ से भी परहेज करें। बाहर निकलने से पहले मॉस्क या कपड़ा बांधे।
- डॉ. रमेश चंद्र, चिकित्सा सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed