{"_id":"5942d22a4f1c1bd63d8b457e","slug":"61497551402-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। दादरी सड़क पर गांव भुरजट के पास बुलेरो की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। कुलदीप पुत्र रामसिंह (23) निवासी गांव जावा बुधवार रात्रि को महेंद्रगढ़ से अपने गांव जा रहा था। इसी बीच जैसे वह गांव भुरजट बस स्टैंड के समीप पीछे पहुंचा तो बुलेरो ने कुलदीप के बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुलेरो चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई अनिल पुत्र सुमेर सिंह के बयान पर अज्ञात बुलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।