फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   6 youths arrested including illegally kept liquor

अवैध रूप से रखे शराब समेत 6 युवक गिरफ्तार

Sat, 15 Jan 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
6 youths arrested including illegally kept liquor
रोहतक। पुलिस की अलग-2 टीमों ने विभिन्न स्थानों पर छापा मार कर छह युवकों को अवैध रूप से रखे शराब समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 441 बोतल व 101 पव्वे शराब बरामद हुई। इनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी थाना आईएमटी निरीक्षक कैलाश चंद ने बताया कि प्रभारी पुलिस चौकी कंसाला एएसआई नवनीत के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। गश्त के दौरान सूचना मिली की हुमायूपुर के खेत के कोटडे़ में शराब छुपाकर रखी गई है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए करते हुए हुमायूपुर निवासी सतीश को काबू किया गया। खेत के कोटडे़ की तलाशी लेने पर 240 बोतल देसी, 120 बोतल अंग्रेजी व 48 बोतल व्हाइट ब्लू मार्का शराब बरामद हुई।
विज्ञापन

एसआई सुखबीर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भालौठ के एक ढाबा के नजदीक से युवक को शक के आधार पर काबू किया। युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के गांव कुड़वा निवासी श्याम के रूप में हुई। तलाशी लेने पर युवक के पास से 11 बोतल शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं प्रभारी थाना शिवाजी कॉलोनी निरीक्षक शमशेर सिंह ने बताया कि मुख्य सिपाही विनोद कुमार के नेतृत्व में बालचंद चौक के पास स्थित किराना की दुकान से अवैध रूप से रखी शराब पकड़ी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुनारिया कलां निवासी अशोक उर्फ काला को काबू किया गया। इसके पास से 47 पव्वे शराब बरामद हुई।
एएसआई मनोज के नेतृत्व में गश्त के दौरान पुलिस ने मीट मार्केट रोहतक में अवैध रूप से शराब बेच रहे युवक को काबू किया। युवक की पहचान अंबेडकर नगर निवासी रवि के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से 15 अधे व 6 पव्वे शराब बरामद हुई।
प्रभारी थाना शहर निरीक्षक राकेश सैनी ने बताया कि मुख्य सिपाही अचल के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। गश्त के दौरान ट्रक मार्केट की तरफ से पदैल आ रहे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक के पास से 12 बोतल व 48 पव्वे शराब बरामद हुई।

प्रभारी थाना कलानौर निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी काहनौर में तैनात मुख्य सिपाही रविंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने काहनौर के खाली प्लाट के पास से युवक को शक के आधार पर काबू किया। इसकी पहचान काहनौर निवासी सुरेंद्र उर्फ मोनू के रूप में हुई। इसके पास से 10 बोतल शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed