{"_id":"67378f4279df28517003ea2f","slug":"6-year-old-boy-dies-of-electrocution-in-the-park-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-111098-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पार्क में करंट से 6 वर्षीय बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पार्क में करंट से 6 वर्षीय बालक की मौत
Fri, 15 Nov 2024 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 15 Nov 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नजफगढ़ रोड स्थित बैंक कॉलोनी के वीर सावरकर पार्क में शुक्रवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां खेल रहा छह वर्षीय बालक करंट की चपेट में आ गया। उसे तुरंत शहर के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। मृतक की पहचान प्रिंस पुत्र लोकेश निवासी जौनपुर, उत्तर प्रदेश हाल निवासी बैंक कॉलोनी के रूप में हुई है। प्रिंस सरकारी स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ता था। परिवार में प्रिंस बड़ा था, जबकि तीन साल का एक छोटा बेटा है।
प्रिंस शुक्रवार शाम 7 बजे पार्क में खेलने के लिए गया था। वहां खुले में सबमर्सिबल का बिजली का तार कटा पड़ा था। खेलते-खेलते प्रिंस तार से छू गया और करंट लगने से वहीं पर गिर गया। पार्क में सैर के लिए आए लोगों ने जब बच्चे को देखा तो तुरंत निजी अस्पताल में ले जाया गया।
वहीं, प्रिंस के साथ आए अन्य बच्चों ने हादसे की जानकारी उसके परिवार को दी। बच्चे के परिजन अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सिटी थाना एसएचओ हरेश कुमार का कहना है कि वीर सावरकर पार्क में एक बच्चे की करंट से मौत की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चे को निजी अस्पताल में ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में रखवाया गया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। बताया गया है प्रिंस के पिता कपड़ों पर प्रेस करने का काम करते हैं। प्रिंस की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।