{"_id":"6699a5b59e4f6a983109e964","slug":"6-mm-rain-fell-in-30-minutes-waterlogging-in-the-city-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-112030-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 30 मिनट में 6 एमएम हुई बारिश, शहर में हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 30 मिनट में 6 एमएम हुई बारिश, शहर में हुआ जलभराव
Fri, 19 Jul 2024 05:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 19 Jul 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। पिछले कई दिनों से उमसभरी गर्मी से परेशान लोगों को बारिश से राहत मिली। लगभग 30 मिनट तक हुई तेज बारिश से शहर के मुख्य मार्गों और काॅलोनियों में जलभराव हो गया। इसके चलते लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खास तौर पर बर्फखाना रोड पर पानी जमा होने से शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग की मानें तो झज्जर में 6 और साल्हावास में 6, बेरी में 0.68 एमएम बारिश दर्ज की गई। वीरवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
झज्जर में पिछले दिनों से बादल छा रहे थे, लेकिन बारिश नहीं हो रही थी। धूप निकलने के कारण उमस बना हुआ था। दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ रहा था। चिपचिपाहट वाली गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया था। वीरवार सुबह भी धूप खिली हुई थी, लेकिन तेज हवा चल रही थी। दोपहर लगभग दो बजे अचानक मौसम में बदलाव हुआ और बादल छा गए। लगभग पौने तीन बजे तेज बारिश शुरू हो गई, जो लगभग सवा तीन बजे तक जारी रही।
तेज बारिश के चलते कई काॅलोनियों और मुख्य मार्गों पर पानी जमा हो गया। शहर के आर्य नगर, बर्फखाना रोड, पुराना बस अड्डा रोड, भट्टी गेट, दमदमा मोहल्ला, हरिपुरा मोहल्ला, सिलानी गेट, काेसली रोड, गुरुग्राम रोड, रेवाड़ी रोड पर पानी जमा हो गया। इसके चलते वाहन चालकों को निकलने में परेशानी हुई। जिस समय बरसात हुई, उस समय स्कूलों की छुट्टी का समय था, ऐसे में घर जाने में विद्यार्थियों को परेशानी हुई। विद्यार्थी खुद भी भीगे और उनके स्कूल बैग भी गीले हो गए।
विज्ञापन
घरों में घुस गया पानी
तेज बारिश के चलते भट्टी गेट माता मंदिर के पास बने घरों में बारिश का पानी घुस गया। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग बाल्टी, डिब्बों से पानी गलियों में निकालते हुए नजर आए। बता दें कि भट्टी गेट के पास कुछ मकान काफी नीचे हैं। इसके चलते बरसात का पानी घरों में घुस जाता है।