फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   6 bed level ward ready in Citizen Hospital

Rohtak News: नागरिक अस्पताल में 6 बेड का डेंगू वार्ड बनकर तैयार

Sat, 27 Apr 2024 04:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
6 bed level ward ready in Citizen Hospital
26सीटीके01....नागरिक अस्पताल में लगे बैड । संवाद
रोहतक। गर्मियों के मौसम में मलेरिया और डेंगू को लेकर नागरिक अस्पताल अभी से सचेत हो गया है। डेंगू को लेकर प्रथम तल पर अलग से वार्ड बनाया गया है। साथ ही रक्त जांच की भी अलग से व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में छह बेड का डेंगू वार्ड पूरी तरह से तैयार है। इसे लेकर साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है। वार्ड में मच्छर न घुस पाएं इसे लेकर वार्ड में नेट लगाया गया है। मच्छरों को भगाने की दवा डाली गई है। प्रतिदिन बेड के चादर बदले जा रहे हैं। इस मौसम में डेंगू के मच्छर बढ़ जाते हैं, साथ ही मलेरिया व डेंगू के मरीज बढ़ने लगते हैं। मरीज को कोई परेशानी न आए इसके लिए डॉक्टरों की टीम बनाई गई है जो सभी जरूरी चीजों की निगरानी करेगी और मरीज का हर घंटे प्लेटलेट्स या स्वास्थ्य में आ रहे बदलाव पर नजर बनाए रखेगी।
विज्ञापन


डेंगू के लक्षण
-तेज बुखार
-सिरदर्द
-शरीर में दर्द
-जोड़ों में दर्द
-त्वचा पर दाने
-उल्टी, मसूड़ों से खून आना
-पेट में दर्द


---मलेरिया के लक्षण

-बुखार के साथ ठंड लगना
-उल्टी
-सूखी खांसी
-पसीना आना
-भूख न लगना

----वर्जन
हमारा मकसद मरीज को अच्छे से अच्छा इलाज सुविधा अनुसार देना है। कोशिश है कि मरीज को स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी नहीं आए। यह छह बेड का वार्ड तैयार करने का यही मकसद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. पुष्पेंद्र, चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल

26सीटीके01....नागरिक अस्पताल में लगे बैड । संवाद

26सीटीके01....नागरिक अस्पताल में लगे बैड । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed