{"_id":"65e8cc7ac6d13045990438f1","slug":"5772-farmers-got-registered-rohtak-news-c-17-roh1020-376241-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 5772 किसानों ने करवाया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 5772 किसानों ने करवाया पंजीकरण
विज्ञापन
रोहतक। ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों द्वारा लगातार ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाया जा रहा है। अभी तक पोर्टल पर 5772 किसानों ने 27878 एकड़ कृषि भूमि के लिए पंजीकरण करवाया है।
उपायुक्त अजय कुमार ने शेष बचे प्रभावित किसानों से आग्रह किया है कि ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर फसलों के नुकसान का ब्योरा दर्ज करवाएं। पहले यह रजिस्ट्रेशन 7 मार्च तक किया जाना था, लेकिन इसे बढ़ाकर 15 मार्च कर दिया गया है।
उपायुक्त अजय कुमार ने कहा कि सरकार ने प्रभावित किसानों को मुआवजा देने के लिए जल्द प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन प्रक्रिया को पूर्ण करने में जुटा हुआ है। शेष बचे हुए किसान जल्द नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर पंजीकरण अवश्य करवाएं। किसानों की मदद के लिए जिले की सभी तहसीलों में हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक कर्मचंद ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत नुकसान का ब्योरा 7 मार्च तक अवश्य दर्ज करवाएं। ब्यूरोध