{"_id":"63d77fdd2efa1145f20265b6","slug":"563-complaints-came-in-three-days-claim-of-resolution-of-534-rohtak-news-c-17-1-51419-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: तीन दिन में आई 563 शिकायतें, 534 के समाधान का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: तीन दिन में आई 563 शिकायतें, 534 के समाधान का दावा
विज्ञापन
08 .... नगर निगम कार्यालय में प्रोपर्टी टैक्स काउंटर पर लगी लोगो की भिड़ । संवाद
रोहतक। प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर तीन लगे कैंप में 563 शिकायतें आई हैं, जिनमें से नगर निगम के अधिकारियों ने 534 के समाधान का दावा किया है। साथ ही आठ फरवरी तक नागरिक सुविधा केंद्र के अंदर लगातार काउंटर जारी रखने का निर्णय लिया है। निगम के 12 क्लर्क सहित 22 कर्मचारी वार्ड वाइज प्रॉपर्टी टैक्स की त्रुटियों को दूर करेंगे।
निगम आयुक्त की हिदायत पर शुक्रवार, शनिवार व रविवार को निगम में प्रॉपर्टी टैक्स की त्रुटियां दूर करने के लिए कैंप लगाया गया। पहले दिन जहां 160 शिकायतें आई, जिसमें उसी दिन 149 के समाधान का दावा किया गया। जबकि शनिवार को 197 शिकायत आई, जिसमें 179 का समाधान किया गया। तीसरे दिन रविवार को 206 शिकायत आई, जिसमें सभी के समाधान का दावा किया गया है। निगम के जोनल टैक्स ऑफिसर अशोक कुमार ने बताया कि अब सोमवार से आठ फरवरी तक कैंप जारी रहेगा।
31 जनवरी है ब्याज माफी में 50 प्रतिशत छूट का आखिरी दिन
उधर, निगम की तरफ से 2011 से अब तक बकाया जमा कराने पर ब्याज में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। 31 दिसंबर तक जहां शत-प्रतिशत ब्याज माफ किया जा रहा था, जबकि 31 जनवरी तक बकाया जमा कराने पर 50 प्रतिशत ब्याज माफ किया जा रहा है।