{"_id":"68cc4f37331d2449830dba4c","slug":"55-units-of-blood-collected-in-pgi-camp-20-people-filled-organ-donation-affidavit-rohtak-news-c-17-roh1020-729709-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पीजीआई कैंप में 55 यूनिट रक्त एकत्रित, 20 लोगों ने अंगदान शपथ पत्र भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पीजीआई कैंप में 55 यूनिट रक्त एकत्रित, 20 लोगों ने अंगदान शपथ पत्र भरा
विज्ञापन
04 पीजीआई ओपीडी में रक्तदान और अंगदान जागरूकता कैंप के दौरान मौजूद कुलपति डाॅ. एचके अग्रवाल, न
रोहतक। पीजीआई के चौधरी रणबीर सिंह ओपीडी में सेवा पखवाड़े के तहत रक्तदान व अंगदान जागरूकता कैंप लगाया गया। इस दौरान रक्तदान शिविर में 55 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन जागरूकता कैंप में 20 लोगों ने अंगदान करने के लिए शपथ पत्र भरा।
मुख्य अतिथि पीजीआईएमएस के कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के युवा हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उनको अंगदान के लिए शपथ पत्र भरने में आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस हिसाब से हमारा खान-पान बिगड़ रहा है इससे किडनी व लीवर संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। ब्रेन डेड की स्थिती में अंगदान के माध्यम से अंगदान के माध्यम से नया जीवनदान दिया जा सकता है।
कुलसचिव डाॅ. रूप सिंह ने कहा कि अंगदान के लिए एनजीओ को आगे आकर लोगों को जागरूक करना चाहिए। निदेशक डाॅ. एसके सिंघल ने कहा कि सीएचसी गांव डीघल में स्वास्थ जांच कैंप आयोजित किया गया है। ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को फायदा मिल सके।
विज्ञापन
चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. कुंदन मित्तल ने बताया कि वीरवार को अंगदान को लेकर चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय स्थित सोटो के 17 नंंबर कमरे में संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान डीन एकेडमिक अफेयर डाॅ. एमजी वशिष्ठ, डीन डॉ. अशोक चौहान, प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी, ब्लड बैंक विभागाध्यक्ष डाॅ. गजेंद्र सिंह, डाॅ. बिजेंद्र ढिल्लों अन्य उपस्थित रहे।