फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   भेंस चोरी गिरोह के सदस्य गिरफ्तार

भेंस चोरी गिरोह के सदस्य गिरफ्तार

Thu, 21 Mar 2019 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
भेंस चोरी गिरोह के सदस्य गिरफ्तार
रोहतक। पुलिस की अपराध शाखा प्रथम ने भैस चोरी की वारदात को अंजाम देने आए गिरोह के दो गुर्गों को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ पर भैंस चोरी की 19 वारदात का खुलासा किया है। आरोपियों को आज अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। वहीं, अन्य गुर्गों की गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रभारी अपराध शाखा-1 निरीक्षक बिजेंद्र भंडारी ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि इलाके में भैंस चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला गिरोह गांव करौथा के एरिया में घूम रहा है। मुख्य सिपाही कुलदीप के नेतृत्व में सीआईए-1 स्टाफ की टीम को गठित कर छापेमारी के लिए रवाना किया गया। सीआईए-1 टीम ने गांव करौथा स्थित फौजी ढाबा के पास से दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में काबू किया है। पूछताछ में युवकों की पहचान नदीम उर्फ हांडा निवासी मुजफरनगर (उत्तर प्रदेश) व राशिद निवासी सैदपुरा जिला मुजफरनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी नदीम उर्फ हाड़ा वांछित अपराधी है। इसकी दो बार पुलिस के साथ मुठभेड़ भी हो चुकी है। गिरोह करीब एक साल से रोहतक में सक्रिय है। रोहतक से 29 भैंस, 1 झोटा, 2 कटड़े व 4 कटड़ी चोरी किए हैं।
विज्ञापन


इन वारदात को स्वीकारा
1. 28 फरवरी 2018 को भैणी महाराजपुर से 1 भैंस व 1 कटड़ी चोरी की
2. 21/22 मार्च 2018 को गांव बेड़वा में गली से 2 भैंस चुराई।
3. 10/11 मई 2018 को गांव अजायब में 1 भैंस व 1 कटड़ा ले गए।
4.30 मई 2018 को गांव बलंबा से 2 भैंस व 1 कटड़ी चोरी की।
5.25/26 जून 2018 को गांव पिलाना से 1 भैंस ले गए।
6.13/14 जुलाई 2018 को गांव पिलाना में एक भैंस चोरी की।
7.15/16 जुलाई 2018 को गांव निंदाना तिगरी से 2 भैंस चुराई।
8. 20/21 जुलाई 2018 को गांव बसाना से एक भैंस ले गए।
9.24/25 जुलाई 2018 को गांव मौखरा से एक भैंस चोरी की।
10. 25/26 जुलाई 2018 को गांव सीसर से एक झोटा चुराया।
11. 10/11 अगस्त 2018 को गांव भैणी मातो में एक भैंस चोरी की।
12. 16/17 सितंबर 2018 को गांव निंदाना से एक भैंस ले गए।
13.18/19 सितम्बर 2018 को अशोक नगर महम से एक भैंस व एक कटड़े को ले गए।
14.09/10 अक्तूबर 2018 को गांव मोखरा खेड़ी से 5 भैंस चोरी की।
15.23/24 अक्तूबर 2018 की रात को गांव कबूलपुर से 2 भैंस ले गए।
16. 31 अक्तूबर को गांव बसाना से 2 भैंस चोरी की।
17. 26/27 नवंबर 2018 को गांव मोखरा से 1 भैंस व 2 कटड़ी ले गए।
18.26/27 नवंबर 2018 को गांव मदीना में एक भैंस चुराई।
19. 18/19 नवंबर 2018 को गांव समरगोपालपुर कलां से तीन भैंस ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed