{"_id":"5bfc5f1bbdec2241bb51cff6","slug":"51543266075-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कर्मचारी को अश्लील मूवी भेजने के मामले में चार काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कर्मचारी को अश्लील मूवी भेजने के मामले में चार काबू
Updated Tue, 27 Nov 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला कर्मचारी को अश्लील मूवी भेजने के मामले में चार काबू
ओढां। ओढां के एक सरकारी कार्यालय में कार्यरत एक महिला कर्मचारी को अश्लील मूवी भेजने मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। युवकों पर आरोप था कि उन्होंने अश्लील मूवी महिला कर्मचारी के व्हाट्सअप पर भेजा। महिला कर्मचारी ने ओढां पुलिस को शिकायत दी थी कि 4 युवकों ने उसके व्हाट्सअप पर अश्लील मूवी भेज दी। मामले की जांच डबवाली के डीएसपी किशोरी लाल ने की तो चारों युवकों के खिलाफ आरोप सही पाए। जिसके बाद पुलिस ने बनवाला निवासी बबलू, हरपाल, अर्जुन व सुशील के खिलाफ धारा 354 के अलावा एससी-एसटी व आईटी एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया। डीएसपी किशोरी लाल ने बताया कि आरोपियों को डबवाली अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।