{"_id":"5b96e453867a557f6b0b7e01","slug":"51536615507-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनेलो के बाद कांग्रेस का बंद भी बेअसर, हुड्डा व तंवर गुट ने अलग-अलग किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो के बाद कांग्रेस का बंद भी बेअसर, हुड्डा व तंवर गुट ने अलग-अलग किया प्रदर्शन
Updated Tue, 11 Sep 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित
इनेलो के बाद शहर में बेअसर रहा कांग्रेसियों का भी बंद, माकपा की भी अलख नहीं आई काम
: बाजार रहे खुले, किला रोड पर आमने-सामने हुए हुड्डा व तंवर गुट
: कांग्रेस भवन से दूर रहा हुड्डा गुट, तंवर गुट ने प्रदर्शन की कार्यालय से की शुरुआत व समापन
: कांग्रेस से जुड़े व्यापारी नेताओं की ही खुली रही जुलूस से पहले व बाद में दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शहर में इनेलो के बंद की तरह सोमवार को कांग्रेस और माकपा का भारत बंद बेअसर रहा। बाजार में दुकानें पहले की तरह खुली रहीं। कांग्रेस का हुड्डा व तंवर गुट और माकपा कार्यकर्ता पेट्रोल व डीजल के बढ़े दामों के विरोध में नारेबाजी करते हुए आगे निकल गए। ज्यादातर व्यापारियों का कहना था कि एक तरफ तो पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई कमर तोड़ रही है। ऊपर से दुकान बंद कर दी तो कारोबार प्रभावित होगा। ऐसे में विपक्षी दलों को बाजार बंद कराने की बजाय विरोध प्रदर्शन के दूसरे रास्ते निकालने चाहिए।
सुबह साढ़े 10 बजे कांग्रेस के पूर्व विधायक भारत भूषण बतरा के नेतृत्व में कांग्रेसी अग्रसेन चौक पर एकत्रित हुए। वहीं तंवर गुट के लोग कांग्रेस जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में अंबेडकर भवन स्थित पार्टी कार्यालय में एकत्रित हुए। अग्रसेन चौक से पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा, चक्रवर्ती शर्मा, पूर्व विधायक भारत भूषण बतरा व पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष जयदीप के नेतृत्व में निवर्तमान मेयर रेनू डाबला, सीनियर डिप्टी मेयर मंजू के पति बिजेंद्र हुड्डा, डिप्टी मेयर अशोक भाटी, कांग्रेस समर्थक निवर्तमान पार्षद गुलशन, अनीता व संजय सैनी के अलावा व्यापारी नेता बिट्टू सचदेवा, देवेंद्र भारत, रोशन उप्पल, नंद किशोर, अमरनाथ अरोड़ा सहित अन्य कांग्रेस रेलवे रोड से होते हुए भिवानी स्टैंड पहुंचे। वहां से किला रोड होते हुए गोहाना अड्डे पर प्रदर्शन खत्म किया।
-------
जीएसटी के दायरे में लाया जाए पेट्रोल व डीजल : बतरा
पूर्व विधायक भारत भूषण बतरा ने कार्यकर्ताओं व व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जुलाई 2017 में कांग्रेस ने मांग की थी कि पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए, लेकिन सरकार और भाजपा ने इसे नहीं माना। इसका खामियाजा आम आदमी भुगत रहा है। बंद पूरी तरह कामयाब रहा। शहर का व्यापारी व आम आदमी को आज भी पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में विश्वास है।
विज्ञापन
-------
कांग्रेस कार्यालय पर तंवर गुट का रहा नियंत्रण
तंवर गुट जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय में एकत्रित हुआ। वहां से साढ़े नौ बजे सुभाष रोड, गोहाना अड्डा होते हुए दिल्ली गेट से किला रोड पहुंचा। वहां से व्यापारियों और आम लोगों से बंद की अपील करते हुए भिवानी स्टैंड, शौरी मार्केट, रेलवे रोड, झज्जर रोड, शांतमई चौक से वापस छोटूराम चौक होते हुए पार्टी कार्यालय पहुंचा। प्रदर्शन में कांग्रेस नेता सुरेन्द्र दलाल, एडवोकेट नरेंद्र कौशिक, सत्यवान दहिया, एडवोकेट रमेश खुराना, संजय परमार, एडवोकेट आनंद हुड्डा, संतोष भारद्वाज, गीता गोयल, कैप्टन कमलेश चहल, फकीर चंद, जोगेन्द्र सोहते, नरेश खत्री, महेन्द्र बागड़ी, अनूप सिंह कटारिया, बिमल मिनोचा, सुनील शर्मा, सूरज रसवंत, मनोज वशिष्ठ, सत्यवान कौशिक, चरणजीत, धर्मबीर कलसन, धर्मपाल कौशिक, मंजीत, अजय जोशी, बलराम शर्मा, राहुल बिश्रोई, जतिन कुमार, आकाश बिधलान, मुकेश शर्मा, पंकज कपूर, प्रदीप हुड्डा, परमजीत पम्मी, तरुण भारती, नंद कपूर व संदीप चिड़ी भी शामिल रहे।
---------
जुमलों की सरकार से आम आदमी परेशान : शर्मा
कांग्रेस के जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा ने कहा कि मोदी राज में महंगाई का आलम यह है कि आम आदमी के लिए दो समय की रोटी का इंतजाम करना भी मुश्किल हो गया है। पीएम मोदी ने बड़े-बड़े नारे तो दिये, लेकिन जमीनी स्तर पर उन्हें पूरा करने के लिए कोई कदम नहीं उठाये। जनता जुमलों की सरकार से पूरी तरह परेशान है तथा आगामी चुनावों में अपने वोट की चोट से चलता करेगी।
--------
कांग्रेसियों से तालमेल बिगड़ा, अलग किया माकपा ने प्रदर्शन
वहीं, माकपा कार्यकर्ता सुबह 10 बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंचे, जहां चंद कदम दूरी पर कांग्रेस का हुड्डा गुट एकत्रित हो चुका था। दोनों दलों के बीच साझा शहर में प्रदर्शन करने की बात चली, लेकिन बात नहीं बढ़ी। हालांकि कांग्रेस के एक नेता ने माकपा नेताओं सेे आग्रह भी किया, लेकिन माकपा का काफिला रेलवे रोड पर आगे बढ़ गया। माकपा राज्य सचिव सुरेन्द्र सिंह, राज्य सचिवमंडल सदस्य इन्द्रजीत सिंह व एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के हरिश कुमार ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। काफिला रेलवे रोड से शौरी मार्केट, शांतामई चौक से गोहाना अड्डा पहुंचा। यहां प्रदर्शन का समापन किया गया। प्रदर्शन में एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के विजय दांगी, किसान सभा के प्रीत सिंह, सूबेदार सुन्दर सिंह, सीटू नेता जयभगवान, सतबीर पाकस्मा, कमलेश लाहली, संजीव सिंह, नरेश शिमली, महिला समिति नेत्री सविता, राजकुमारी, अंजू, नौजवान सभा के संदीप सिंह, सुरेंद्र, सपना, दलित अधिकार मंच के बिजेन्द्र बलियाणा व कई आटो चालक व विनोद कुमार भी मौजूद रहे।