{"_id":"5b2eb74c4f1c1bed778b5a5f","slug":"51529788236-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी न मिलने के विरोध में महिलाओं ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी न मिलने के विरोध में महिलाओं ने जताया रोष
Updated Sun, 24 Jun 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी न मिलने के विरोध में महिलाओं ने किया हंगामा
-
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पेयजल की किल्लत झेल रहे शहरवासियों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। परेशान पाड़ा मोहल्ला व डेयरी मोहल्ला की महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम करने का प्रयास किया। पुलिस ने सड़क पर जाम नहीं लगाने दिया। विभाग के एसडीई ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का जल्द ही समाधान कर दिया जाएगा, इसके बाद महिलाएं शांत हुईं।
शनिवार को धर्मेंद्र गुलिया ने डेयरी मोहल्ले के बूस्टर पर जाकर देखा कि वह कोई कर्मचारी ही नहीं है। इस पर संबंधित अधिकारी को फोन किया, लेकिन अधिकारी ने फोन नहीं उठाया। मोहल्ले की महिलाओं ने बताया कि चार दिन से पानी नहीं आ रहा है और जो पहले आता था वह भी गंदा था। पानी के लिए पूरे क्षेत्र में हाहाकार मचा है। नरेंद्र गुलिया, जगबीर सिवाच, राजू खासा, दलबीर पंघाल, विक्रांत पंघाल, सतपाल गुलिया, हवा सिंह आदि ने कहा कि पेयजल की समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए। वहीं विभाग के एसडीई सुरेश अहलावत ने बताया कि अभी एक समय पानी दिया जा रहा है। किन्हीं कारणों से समस्या आ रही है, जल्द ही दूर हो जाएगी। पेयजल लाइन टूटने के चलते डीएलएफ व आर्य नगर की सप्लाई बाधित हो गई है।