फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सांप के डर से रात काटी कंप्यूटर टेबिल पर

सांप के डर से रात काटी कंप्यूटर टेबिल पर

Mon, 11 Jun 2018 02:40 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
सांप के डर से रात काटी कंप्यूटर टेबिल पर
कमरे में घुसा सांप, रात काटी कंप्यूटर की टेबिल पर बैठकर
विज्ञापन

- बिजली विभाग के मुख्यालय परिसर स्थित जर्जर जन सुविधा केंद्र में मध्यरात्रि मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। बिजली विभाग के मुख्यालय परिसर स्थित जर्जर जन सुविधा केंद्र में शनिवार की रात सांप के घुसने से हड़कंप मच गया। सांप को देख ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के होश उड़ गए। पहले तो उन्होंने शोर मचाकर सांप को भगाने का प्रयास किया। जब वह फन फैलाकर खड़ा हो गया तो उनके चेहरे की हवाइयां उड़ गई। और जान बचाने के लिए कंप्यूटरों की टेबिल पर बैठ गए। टेबिल पर बैठे-बैठे ही उन्होंने डंडे की मदद से करीब तीन घंटे में सांप को कमरे से बाहर किया तब राहत की सांस ली। बावजूद इसके पूरा रात कर्मचारी कुर्सी पर बैठ ऊपर करके बैठे रहे।

बताते चलें कि बिजली विभाग का जन सुविधा केंद्र मुख्यालय परिसर के पीछे कंडम हो चुके जर्जर कमरे में बना हुआ है। इसके चारों तरफ जंगल जैसा माहौल हैं और आसपास बिजली के सालों से उपकरण व तार पड़े हुए हैं। शनिवार को हुई बारिश की वजह से इस कमरे के अंदर पानी भर गया था जिसके कारण ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी साहिल, विक्की, सहदेव और अमित फोनों पर आ रही शिकायतों को लगातार दर्ज करने में मशगूल थे। रात करीब एक बजे अचानक विक्की व साहिल की नजर दरवाजे की तरफ गई। उन्होंने देखा गेट पर एक करीब तीन फुट का सांप है, जो कमरे के अंदर घुस रहा है।
विज्ञापन


सांप को देख उनके मुंह से चीख निकल पड़ी तो सहदेव व अमित चौकन्ना हो गए। पहले तो उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया मगर उनकी आवाज मुख्य गेट तक नहीं पहुंच सकी। तब तक सांप कमरे के अंदर घुस गया। कमरे में सांप के घुस आने पर चारों कुर्सी छोड़कर तेजी से कंप्यूटर की टेबिल पर बैठ गए। इसके बाद उन्होंने टेबिल पर रखा पेन आदि सामान फेंककर सांप को भगाने का प्रयास किया मगर सांप फन फैलाकर खड़ा हो गया। सांप के फन फैलाने से चारों के चेहरे की हवाइयां उड़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने कमरे के अंदर कीटों को भगाने के लिए रखी दवा का छिड़काव किया मगर उसका कोई असर नहीं हुआ। कुछ देर युक्ति सोचने के बाद उन्होंने कमरे के अंदर कोने में रखे एक डंडे को उठाया और टेबिल पर बैठे-बैठे ही जमीन पर फटकते हुए सांप को बाहर करने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद जब सांप कमरे से बाहर चला गया तब चारों ने राहत की सांस ली। सांप के जाने के बावजूद चारों के अंदर इतना ज्यादा खौफ रहा कि वह पूरी रात कुर्सी पर पैर ऊपर करके बैठे रहे। रविवार की सुबह जब दूसरी शिफ्ट के कर्मचारी ड्यूटी पर आए तब उन्होंने आपबीती बताई।


विद्युत विभाग के एसई एसके बंसल का कहना है कि आसपास जंगल सा होने की की वजह से हो सकता है कि सांप आ गया हो। जल्द ही जन सुविधा केंद्र को वहां से शिफ्ट करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed