फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   भाजपा से जुड़ा फरियादी रोता हुआ बोला- और भी किसी की सिफारिश लगानी पड़ेगी क्या

भाजपा से जुड़ा फरियादी रोता हुआ बोला- और भी किसी की सिफारिश लगानी पड़ेगी क्या

Fri, 13 Apr 2018 02:52 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
भाजपा से जुड़ा फरियादी रोता हुआ बोला- और भी किसी की सिफारिश लगानी पड़ेगी क्या
फोटो परिचय
विज्ञापन

जन परिवेदना की बैठक:

रोता हुआ भाजपा कार्यकर्ता बोला - और भी किसी की सिफारिश लगानी पड़ेगी क्या
कृषि मंत्री बोले - ज्यादा मत बोल, तेरी समस्या का समाधान करा दिया जाएगा

- विकास भवन में जन परिवेदना की बैठक में 10 में से छह परिवादों का मौके पर ही किया गया निस्तारण

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
विकास भवन में वीरवार को जन परिवेदना की बैठक दूर दराज से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं का निपटारा कराने के लिए कृषि मंत्री ओपी धनखड़ के पास पहुंचे। इस दौरान लंबे समय से भाजपा से जुड़ा एक कार्यकर्ता भी अपनी समस्या लेकर आया, उसने मंत्री जी से कहा कि उसके प्लॉट के रकबे को दो टुकड़ों में बांट दिया गया है। कई बार शिकयत कर चुका हूं प्लॉट नहीं बंटे, इसके लिए और भी किसी की सिफारिश लगानी पड़ेगी क्या। इतना सुनते ही कृषि मंत्री का पारा चढ़ गया और बोले कि ज्यादा मत बोल, तेरी समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। भाजपा से जुड़ा फरियादी सबसे सामने ही फफक पड़ा, हाथ जोड़कर कृषि मंत्री से अपनी समस्या के समाधान की मांग करता रहा, हालांकि उसे एक बार फिर सिर्फ आश्वासन ही हाथ लगा। परिवेदना दिवस पर 10 में से छह शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान मंत्री जी ने पिछले परिवेदना दिवस पर आई शिकायतों का समाधान हुआ या नहीं, इसे जानने के लिए शिकायतकर्ताओं को मौके से ही फोन किया और हाल जाना।

कृषि मंत्री दोपहर करीब तीन बजे के बाद विकास भवन में पहुंचे। बैठक के दौरान लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान दत्तौड़ गांव निवासी भाजपा का कार्यकारिणी सदस्य अमन भी अपनी शिकायत लेकर पहुंचा। उन्होंने कहा कि उसके रकबे के लेखपाल व अन्य अधिकारियों ने विपक्षियों से मिलकर दो टुकड़े करा दिए है, जो पूरी तरह से गलत है। आरोप लगाया कि बार बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। कृषि मंत्री से ही सवाल करते हुए कहा कि अपनी समस्या का समाधान कराने के लिए उसे और भी किसी की सिफारिश लगानी पड़ेगी क्या? जिस पर कृषि मंत्री ने गुस्से में कहा कि ज्यादा मत बोल। जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। बैठक के दौरान लोगों ने बताया कि वह भाजपा का कार्यकारिणी सदस्य भी है। बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। कृषि मंत्री ने जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


कृषि मंत्री ने गुढाण गांव की समस्या की सुनवाई करते हुए कहा कि पंचायत में धनराशि वापस जमा करवाए जाने पर एक साल तक अधिकारी के खाते में रहने का ब्याज भी वसूल कर पंचायत को दिया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी के खिलाफ चार्जशीट करने के साथ-साथ ब्याज राशि का भुगतान अत्यंत अनिवार्य है। इस शिकायत में प्रार्थी अशोक कुमार का कहना था कि पांच लाख 53 हजार रुपये से अधिक के डस्टबिन कागजों में ही खरीदे गए जबकि गांव में कोई भी कूड़ेदान नहीं लगवाया गया। उन्होंने भैंसरू कलां गांव के लोगों की शिकायत पर निर्देश दिया कि यदि 15 दिन में इस समस्या का समाधान सुनिश्चित नहीं होता तो वे उन्हें सीधे रूप से अवगत करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनखड़ ने बहुअकबरपुर निवासी लांस नायक अनिल की शिकायत पर न्यायालय में मुकदमा पहुंचने के बाद कोर्ट के आदेशों की पालना करने बारे निर्देश दिए। इसी प्रकार लाखनमाजरा निवासी सतबीर सिंह की शिकायत पर उन्होंने कहा कि इस विवाद की जांच स्पेशल क्राइम ब्रांच से करवाई जाए ताकि प्रार्थी को सही न्याय मिल सके। इस परिवाद में शिकायतकर्ता सतबीर सिंह का कहना है कि उनके भाई की हत्या के मामले में अधिकारियों द्वारा अब तक संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई है। सेक्टर-4 निवासी दयाकिशन के मामले की जांच उप पुलिस अधीक्षक को करने के निर्देश दिए। इस शिकायत में परिवादी का कहना है कि उनसे ठगी व जालसाजी कर 21 लाख 69 हजार रुपये की राशि हड़प ली गई है। एक अन्य परिवाद में कृषि मंत्री ने जिला समाज कल्याण अधिकारी व उपमंडल अधिकारी (ना0) को राजीव गांधी बीमा योजना के तहत लाभ देने का मामला निपटाया। इस परिवाद में लाखनमाजरा निवासी ओमप्रकाश की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर बीमा लाभ नहीं मिला था। उन्होंने समरगोपालपुर निवासी की शिकायत पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत लाभ देने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

बैठक में छह विवादों का मामला दोनों पक्षों की सहमति से मौके पर निपटाया गया। कृषि मंत्री ने बैठक के बाद लोगों की व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याएं भी सुनी और उनका निपटान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इन शिकायतों में अधिकांश अवैध कब्जे, पेयजल, सिंचाई, मुआवजा, पेंशन, रजिस्ट्री व पारिवारिक विवादों से संबंधित थी।


बैठक में यह रहे मौजूद
उपायुक्त डॉ. यश गर्ग, पुलिस अधीक्षक पंकज नैन, अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार, नगर निगम आयुक्त प्रदीप कुमार, नगराधीश महेंद्रपाल, एसडीएम राकेश कुमार, एसडीएम सांपला तरूण पावरिया, एसडीएम महम दलबीर फौगाट, एमडी शुगर मिल प्रदीप अहलावत, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त रविन्द्र कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय बंसल, मार्किट कमेटी के चेयरमैन राजबीर आर्य, महामंत्री धर्मबीर शर्मा व सतीश आहुजा, नीलम पांचाल, कमल सैनी, विकास रोहिल्ला, अनिल हुड्डा, राजरानी शर्मा, कुसूम राणा, मिनाक्षी नांदल, पदम ढुल, ज्योत्सना रोहिल्ला, जयसिंह लाकड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed