{"_id":"5ab0082b4f1c1b68248b6363","slug":"51521485867-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर पेज 1 के लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर पेज 1 के लिए
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साथियों के साथ मिलकर किशोर ने छठी कक्षा के छात्र को पीटा, पीड़ित ने फंदा लगाकर जान दी
सुसाइड करने से पहले मां को बताई आपबीती, फिर ली सेल्फी, मां दुकान पर गई तो मासूम ने लगा लिया फंदा
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। फर्कपुर के जोगिंद्र नगर में रविवार की शाम छठी कक्षा के एक छात्र (13) को उसी के पड़ोस में रहने वाले एक किशोर (16) ने अपने साथियों के साथ मिलकर जमकर पीटा और बाद में उसे कमरे में बंद कर दिया। काफी देर कमरे में बंद रखने के बाद ढाई सौ रुपये छीनकर छात्र को छोड़ा गया। बाद में पीड़ित छात्र ने अपने घर के कमरे में चुन्नी से फंदे लगाकर जान दे दी। सुसाइड करने से पहले मृतक ने अपने मां को मारपीट की घटना के बारे में बताया था। इसके बाद मोबाइल से सेल्फी ली थी। आरोपी छात्र ने तीन दिन पहले भी उससे मारपीट की थी और तेजधार हथियार (छुरा) दिखाकर डराया। तभी से वह डरा हुआ था। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपी पड़ोसी किशोर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया है।
जोगिंद्र नगर निवासी नगीना प्रसाद ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से बिहार के जिला सीवान के गांव बड़वा के रहने वाले हैं। कई सालों से जोगिंद्र नगर में ही रहते हैं। उसका इकलौता बेटा राजन आईटीआई के नजदीक सरकारी स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ता था। रविवार शाम करीब चार बजे वह घर से खेलने के लिए निकला था। वापस आया तो राजन ने अपनी मां देवी को बताया कि पड़ोस में रहने वाले किशोर ने अपने साथियों के साथ मिलकर उससे मारपीट की और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। काफी देर तक वह कमरे में बंद रहा। आरोप है कि इसके बाद उससे 250 रुपये छीनकर थप्पड़ मारकर छोड़ दिया। आरोपी ने उसे छुरा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। उसकी मां ने उसे समझाया और पड़ोस में दुकान पर कुछ सामान खरीदने चली गई। करीब 5-10 मिनट बाद जब वह घर पहुंची तो उसे राजन कमरे में फंदा से लटका मिला। राजन ने चुन्नी से छत पर लगे पंखे के कुंडे से फंदा लगाया हुआ था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना फर्कपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले किशोर की मारपीट से आहत होकर राजन ने फंदा लगाकर जान दी है।
फोटो : 27 से 31