फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   8वें सेमेस्टर की फीस माफी के लिए छात्र संगठनों ने यूआईईटी कैंपस पर जड़ा ताला

8वें सेमेस्टर की फीस माफी के लिए छात्र संगठनों ने यूआईईटी कैंपस पर जड़ा ताला

Wed, 10 Jan 2018 02:17 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
8वें सेमेस्टर की फीस माफी के लिए छात्र संगठनों ने यूआईईटी कैंपस पर जड़ा ताला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक
एमडीयू के यूआईईटी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने 8वें सेमेस्टर की ट्यूशन फीस माफी को लेकर मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। पिछले दस दिनों से ट्यूशन फीस माफ करवाने को भटक रहे विद्यार्थियों ने नारेबाजी के जरिए रोष प्रकट करते हुए यूआईईटी पर ताला जड़ दिया। बाद में निदेशक राहुल रिषी के आश्वासन पर विद्यार्थियों ने ताला खोला। इस दौरान दूसरे छात्र संगठनों ने भी सहयोग दिया। कुलपति बिजेंद्र कुमार पुनिया को ज्ञापन सौंप कर मांग पूरी करने की अपील की।

एसएफआई, दिशा छात्र संगठन, छात्र एकता मंच, डॉ. अंबेडकर मिशनरीज विद्यार्थी एसोसिएशन, यूआईईटी स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन मंगलवार को निदेशक कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां विद्यार्थियों ने विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर नाराजगी जाहिर की। गुस्सा विद्यार्थियों ने यूआईईटी पर ताला लगा दिया। यह सूचना मिलने के बाद निदेशक राहुल रिषी मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्र संगठनों से बातचीत कर समस्या सुनने के बाद उनके समाधान का आश्वासन दिया। इस बारे में विश्वविद्यालय कुलपति से भी बात की जाएगा। इसके चलते विद्यार्थियों ने यूआईईटी पर लगा ताला खोला। इस मौके पर एसएफआई अध्यक्ष अर्जुन, एएमवीए अध्यक्ष विक्रम डूमोलिया, दिशा छात्र संघ अध्यक्ष इंद्रजीत, अदिती, छात्र एकता मंच अध्यक्ष अमित व जशू, अनिरुद्ध, विनीत, राहुल, विजय, मोहित, विकास, अमित, निखिल, अक्षय, आनंद, साहिल, परमजीत, सतेंद्र, सागर, हेमंत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed