फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   एनएचएम के हड़ताली कर्मचारी 11वें दिन काम पर लौटे

एनएचएम के हड़ताली कर्मचारी 11वें दिन काम पर लौटे

Sat, 16 Dec 2017 02:29 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 02:29 AM IST
विज्ञापन
एनएचएम के हड़ताली कर्मचारी 11वें दिन काम पर लौटे
एनएचएम के हड़ताली कर्मचारी 11वें दिन काम पर लौटे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एनएचएम के कर्मचारियों ने 11वें दिन हड़ताल खत्म कर शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से स्वास्थ्य विभाग में अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर ली। सिविल सर्जन कार्यालय में 262 कर्मचारियों ने विभाग में वापसी की है। हड़ताली कर्मचारियों ने कहा है कि उनकी मांगों को सरकार ने मान लिया है, यदि सरकार फिर अपनी बात से हटती है तो वह दुबारा आंदोलन शुरू कर देंगे।

नेशनल हेल्थ मिशन कर्मचारी संघ की जिला मीडिया प्रभारी रेणू कंबोज ने बताया कि उनके पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार ने उनकी मांगों को मान लिया है। इसके बाद वह काम पर लौटे हैं। सीएम की ओर से लिखित आश्वासन मिला है एक जनवरी से छठा वेतन आयोग लागू होगा। इसके अलावा उनकी सेवा नियम की मांग भी लागू होगी। नियमित कर्मचारियाें के समान ही सभी को लाभ मिलेगा। रेणू कंबोज ने बताया कि हड़ताल के दिनों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है कि कर्मचारियों को अनुपस्थित दिखाया जाएगा या उन्हें उपस्थित माना जाएगा। कर्मचारियों की मांग है कि हड़ताल के दिनों में उनका वेतन नहीं काटा जाना चाहिए। संघ ने चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें आश्वासन दिया गया है कि यदि यदि नहीं लागू होता तो फिर हड़ताल होगी। सरकार ने आश्वासन दिया है कि एक जनवरी 2018 से उनकी मांगों को लागू करते हुए सभी को लाभ मिलेगा। गौरतलब है कि हड़ताली कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन में स्वास्थ्य मंत्री की शव यात्रा निकालते हुए उनका अंतिम संस्कार कर अपना विरोध जताया था। इसके अलावा कर्मचारियों ने सड़क पर भीख मांग कर रुपये एकत्रित किए और केले बेच कर अपना सरकार के प्रति अपना रोष प्रदर्शन किया था। अब सरकार द्वारा मांगे माने जाने पर सभी ने ड्यूटी ज्वाइन की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed