फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बादलों और धुंध में छिपा रहा सूरज, पारा लुढ़कने और सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

बादलों और धुंध में छिपा रहा सूरज, पारा लुढ़कने और सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

Sat, 18 Nov 2017 12:58 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
बादलों और धुंध में छिपा रहा सूरज, पारा लुढ़कने और सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
बादलों और धुंध में छिपा रहा सूरज, पारा लुढ़कने और सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। आसमान में छाए बादलों और धुंध में शुक्रवार को दिनभर सूरज छिपा रहा। दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए और ग्रामीण क्षेत्रों में तो सुबह नौ बजे तक तक धुंध छाई रही। इस बीच सर्द हवाएं भी चलती रहीं, जिससे पारा लुढ़ककर 14 पर पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस दरम्यान सर्द हवाओं से लोग ठिठुरते रहे। इसमें सबसे ज्यादा दिक्कत सुबह स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों और काम पर जाने वालों को हुई। वहीं, दोपहिया वाहन चालकों को भी सड़कों पर वाहन चलाते वक्त सर्द हवाओं का सामना करना पड़ा।
बता दें कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह नौ बजे तक धुंध छाई रही। इस बीच चलीं सर्द हवाओं ने भी लोगों को और मुश्किल में डाल दिया। दिनभर लोग ठिठुरते रहे और घरों-दफ्तरों में दुबके रहे, केवल जरूरी कामों के लिए ही गर्म कपड़ों से खुद को पूरी तरह ढंककर निकलते नजर आए। सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में बहुत कम वाहन दौड़ते नजर आए। शहर से गुजर रहे हाईवे समेत अन्य सड़कों पर सुबह 10 बजे तक कम विजिबिलिटी में वाहन चालकों को लाइट ऑन कर रेंगते हुए निकलना पड़ा। इस बीच स्कूल-कॉलेज जाने के लिए छात्र-छात्राओं और नौकरीपेशा लोगों को काम पर निकलते वक्त ठंड का सामना करना पड़ा। शाम छह बजे के बाद वातावरण में ठंडक घुलने लगी और देर शाम फिर से मौसम में ठिठुरन बढ़ने लगी। मॉडल टाउन के जगदीश कुमार, पवन कुमार ने कहा कि शुक्रवार के बाद से ठंड बढ़ी है और लोग सुबह-शाम ठिठुरने लगे हैं। धूप न निकलने और धुंध होने से दिनचर्या पर भी असर पड़ा है, चूंकि लोग ठंड में घरों व दफ्तरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। जबकि सुबह के वक्त स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों व कामकाज पर जाने वाले लोगों समेत वाहन चालकों को धुंध व ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गर्म कपड़ों से ढंककर रखे छोटे बच्चों को
चिकित्सकों का कहना है कि अधिक ठंड के कारण बुजुर्गों व बच्चों का ज्यादा ख्याल रखा जाना चाहिए। अधिकांश मरीजों में इन्हीं में खांसी-जुकाम व बुखार के लक्षण अधिक देखे जा रहे हैं। अभिभावकों को चाहिए कि बच्चों को ठंड से बचाकर रखें। अति आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकलने दें। शरीर गर्म कपड़ों से पूरी तरह ढंका होना चाहिए। बुजुर्गों को भी एहतियात बरतने की जरूरत है। दुपहिया वाहन के माध्यम से यदि बाहर जा रहे हैं, तो हाथों में दस्ताने व हेलमेट जरूर पहनें और धीमी गति से ही वाहन चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्म कपड़ों व खाद्य पदार्थों की बिक्री तेज
शुक्रवार को अचानक मौसम के बदले मिजाज के बाद बाजारों में दुकानों तक ग्राहक खरीदारी करने के लिए बहुत कम आ रहे हैं। दिनभर अधिकतर दुकानदार अंगीठी सेंकते व चाय की चुस्कियां लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। दुकानदार गुरप्रीत सिंह, विनोद कुमार का कहना है कि गर्म कपड़ों व खाद्य पदार्थों को छोड़कर बाजार में अन्य कामकाज मंदा है। वहीं, मूंगफली, शकरकंद, खजूर, सूखा मेवा, गाजर का हलवा जैसे गर्म तासीर वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री बढ़ी है। इसके अतिरिक्त चाय-पकौड़ा, सूप, चाउमिन, स्प्रिंग रोल व गाजर का जूस भी खूब बिक रहा है। शाम ढलते ही रेहड़ियों पर जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है। दिन के समय गाजर का जूस व चाय-पकौड़ा लोगों को खूब भा रहा है।

आज बूंदाबांदी के आसार और लुढ़केगा पारा: मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज शुक्रवार जैसा ही रहने वाला है। शनिवार को कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी होने के आसार हैं और दिन में न्यूनतम तापमान 11 व अधिकतम 20 डिग्री ओर शाम में न्यूनतम तापमान 13 व अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed