{"_id":"59f787b74f1c1bb6678b86b0","slug":"51509394359-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काजू कतली खाने से चार छात्राओं की तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काजू कतली खाने से चार छात्राओं की तबीयत बिगड़ी
Updated Tue, 31 Oct 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काजू कतली खाने से चार छात्राओं की तबीयत बिगड़ी
चरखी दादरी।
काठमंडी स्थित राजकीय कन्या स्कूल में सोमवार सुबह काजू-कतली खाने से दसवीं कक्षाओं की चार छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इससे स्कूल प्रशासन में खलबली मच गई और मामले की सूचना छात्राओं के अभिभावकों को दी गई। स्कूल के शिक्षकों ने उपचार के लिए छात्राओं को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल से दो छात्राओं को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी भी दे दी गई। वहीं, शक्षिा विभाग के अधिकारी इस मामले में फूड प्वाइजनिंग का अंदेशा भी जताया है। पुलिस के पास मामले की कोई सूचना नहीं पहुंची, इसके बावजूद एसएचओ विकास ओलहान ने अपने स्तर पर छात्राओं से पूछताछ कर सीटीएम मनीष फौगाट को मामले से अवगत कराया। सीटीएम के आदेशों पर फूड सेफ्टी ऑफिसर ने उक्त मिष्ठान भंडार से सैंपल लेकर जांच के लिए चंडीगढ़ भेज दिए है। पुलिस प्रशासन का तर्क है कि सैंपल रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जानकारी के अनुसार राजकीय कन्या स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा संगीता का सोमवार को जन्मदिन था। स्कूल में वह अपनी दोस्तों के लिए काजू-कतली लेकर आई थी। दोपहर को उसकी दोस्त कबीर नगर निवासी अमन, बिलावल निवासी सोनू, रविदास नगर निवासी अन्नू के साथ उसने यह मिठाई खाई थी। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन छात्राओं ने बताया क िमिठाई के सेवन के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्होंने स्टाफ सदस्यों को इससे अवगत कराया। स्कूल स्टाफ ने मामले की सूचना छात्राओं के अभिभावकों को दी। सूचना मिलते ही छात्रा संगीता के परिजन स्कूल पहुंचे और उसे अपने साथ अस्पताल ले गए। वहीं, अन्य तीन छात्राओं को स्टाफ सदस्यों ने उपचार के लिए दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर सूचना मिलते ही छात्राओं के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने छात्रा सोनू की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया जबकि छात्रा अमन व अन्नू को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं, अपने स्तर पर मामला का पता लगाकर सिटी थाना प्रभारी विकास ओलहान सिविल अस्पताल पहुंचे और उपचाराधीन छात्राओं से घटना के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान सिटी थाना प्रभारी ने मिठाई विक्रेता का नाम भी छात्राओं से पूछा और सीटीएम मनीष फौगाट को भी इसकी जानकारी दी। इसके तुरंत बाद सीटीएम ने फूड सेफ्टी अधिकारी को उक्त मिष्ठान भंडार पर सैंपल लेने के लिए भेजा। फूड सेफ्टी ऑफिसर ने सीटीएम के आदेशों की पालना करते हुए मौके पर जाकर सैंपल लिए और इन सैंपल को जांच के लिए चंडीगढ़ भेज दिया। वहीं, छात्राओं की हालत में कुछ सुधार हुआ है।
कन्या स्कूल की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल
काठमंडी के राजकीय कन्या स्कूल की सुरक्षा पर इससे पहले भी सवाल उठ चुके हैं। कुछ माह पूर्व दो छात्राएं स्कूल के कमरे में अचेत अवस्था में मिली थी। इन छात्राओं के हाथों की नसें कटी हुई थी और इन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद छात्राएं सहम गई थी और दो-तीन दफा हुई काउंसलिंग में भी घटना को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं बता पाई थी।
विज्ञापन
वर्जन::
मेरे संज्ञान में भी मामला आया है। इस मामले की मैं भी जांच करूंगा। स्कूल मुखिया से भी इस संबंध में मैं पूछताछ करूंगा।
जयप्रकाश सभ्रवाल, बीईओ, दादरी खंड
वर्जन::
सिटी थाना प्रभारी ने मुझे मामले की जानकारी दी थी। इसके तुरंत बाद फूड सेफ्टी ऑफिसर जितेंद्र यादव को सैंपल लेने के लिए भेजा गया। सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं और इनकी रिपोर्ट के अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
मनीष फौगाट, सीटीएम