{"_id":"59de72f24f1c1bc8678b5659","slug":"51507750642-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती में शंकर ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती में शंकर ने जीता स्वर्ण पदक
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुश्ती में शंकर ने जीता स्वर्ण पदक
चरखी दादरी।
गत दिनों उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित स्टूडेंट ओलंपिक चैंपियनशिप में गांव सांवड़ निवासी शंकर पुत्र रमेश कुमार ने 19 आयु वर्ग के 55 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। विजेता के वापस आने पर उसको सम्मानित किया गया।
विजेता खिलाड़ी के कोच सुखबीर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश भर के अलग-अलग राज्यों से आए हजारों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। शंकर ने कुश्ती के अंडर 19 आयुवर्ग के 55 किलोग्राम भार वर्ग में चुनौती पेश की थी। शंकर ने फाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश के खिलाड़ी को पटखनी देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। खिताबी भिड़ंत में शंकर ने अपने विरोधी को 8-0 अंकों के अंतर से हराकर एकतरफा जीत हालि की। बुधवार को पदक विजेता पहलवान के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में गांव के मौजिज लोगों ने उसे सम्मानित किया। इस दौरान गिरिवर पहलवान, सुखवीर कोच सांजरवास, सरपंच लांबा मनोज, पूर्व सरपंच लांबा सज्जन, सतबीर, कृष्ण पंच, भुरू, धर्मपाल, संजय, सुरेंद्र, बिजेंद्र, हरिओम, अजमेर, दिलबाग, राजकुमार, ओमप्रकाश, मुंशी उपस्थित थे।