{"_id":"59cab52c4f1c1bc0538b4963","slug":"51506456876-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंडों से पीटकर बैंक कर्मचारी की हत्या, विवाहिता प्रेमिका भी रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंडों से पीटकर बैंक कर्मचारी की हत्या, विवाहिता प्रेमिका भी रेफर
Updated Wed, 27 Sep 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
डंडों से पीटकर बैंक कर्मचारी की हत्या, विवाहिता प्रेमिका भी रेफर
चरखी दादरी।
गांव भागवी में अपनी प्रेमिका से मिलने घर गए एक बैंककर्मी की महिला के परिजनों ने डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक का शव उसके घर के आंगन में बने शहतूत के पेड़ से बंधा मिला। वहीं, महिला की भी पिटाई की गई। पुलिस ने गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। महिला ने डीएसपी हेड क्वार्टर सुरेश हुड्डा के सामने मृतक बैंक क्लर्क के साथ प्रेम-प्रसंग का खुलासा भी किया है। सदर थाना पुलिस ने युवक के परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया और मृतक के पिता की शिकायत पर दो को नामजद और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में बधवाना निवासी राजेंद्र ने बताया कि उसका बेटा रामपाल शादीशुदा था और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बतौर क्लर्क कार्यरत था। राजेंद्र ने बताया कि उसके बेटे रामपाल की पोस्टिंग फिलहाल झोझूकलां में थी। उन्होंने बताया कि इससे पहले करीब तीन साल रामपाल की पोस्टिंग गांव भागवी में थी। मृतक के पिता ने बताया कि सोमवार को उसके बेटा ड्यूटी पर गया था। इस दौरान उसे साजिश से गांव भागवी बुलाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भागवी निवासी आजाद व पूजा ने साजिश के तहत डंडों से पिटाई कर रामपाल की हत्या कर दी है। डीएसपी हेड क्वार्टर सुरेश हुड्डा ने बताया कि दादरी सदर थाना प्रभारी रघुवीर के पास भागवी में हत्या की सूचना मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे आई थी। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो मृतक रामपाल का शव घर के आंगन में बने शहतूत के पेड़ से बंधा मिला। उसके दोनों हाथों व पैरों पर पिटाई के निशान मिले। डीएसपी ने बताया कि पुलिस को उसकी प्रेमिका पूजा भी घर के एक कमरे में घायलावस्था में मिली। जिसे तुरंत दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के तुरंत उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। डीएसपी ने जब मामले के संबंध में महिला से पूछताछ की तो उसने मृतक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग की बात भी कबूल कर ली। पुलिस टीम ने मौके से शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए दादरी के सिविल अस्पताल ले आई। वहीं, मामले की सूचना मिलने पर मृतक युवक के परिजन और ग्रामीण भी सिविल अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और आजाद व पूजा को नामजद कर कुछ अन्य लोगों पर हत्या सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
तीन साल से चल रहा था मृतक का विवाहिता के साथ प्रेम-प्रसंग
डीएसपी सुरेश हुड्डा ने बताया कि उन्होंने रेफर होने से पहले घायल महिला पूजा से पूछताछ की थी। डीएसपी ने बताया कि पूजा ने बताया कि मृतक रामपाल के साथ उसका प्रेम-प्रसंग पिछले तीन साल से चल रहा था। डीएसपी ने बताया कि मृतक रामपाल की भागवी पोस्टिंग के दौरान पूजा से मुलाकात हुई थी और सोमवार रात भी रामपाल को फोन कर पूजा ने गांव भागवी बुलाया था।
विज्ञापन
रात एक बजे पहुंचा था भागवी
डीएसपी ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि मृतक रामपाल पूजा का फोन आने पर अपनी बाइक लेकर भागवी के लिए निकला था। उन्होंने बताया कि करीब एक बजे वह गांव भागवी पहुंचा था। डीएसपी ने कहा ये सब बातें पुलिस को दिए गए बयान में पूजा ने बताई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस मृतक के मोबाइल की लोकेशन निकलवाएगी। उन्होंने बताया कि इसी दौरान जब पूजा के परिजन पानी के लिए उठे तो उन्हें रामपाल के घर में होने का पता चल गया।
प्रेमी को पेड़ से बांधकर तो प्रेमिका से कमरे में की मारपीट
विवाहिता पूजा के परिजनों को जब रामपाल के घर में होने की बात पता चली तो वो आग बबूला हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस दौरान शोर होने पर आसपड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान महिला के परिजनों ने रामपाल को पकड़कर घर के आंगन में पेड़ से बांध दिया और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद परिजनों ने रामपाल के हाथों व पैरों की अंगुलियों पर डंडों से धड़ाधड़ वार किए। जिससे उसके हाथों और पैरों के नाखून टूट गए। डीएसपी ने बताया कि मृतक के हाथों व पैरों के अलावा किसी अन्य जगह पर चोटों के निशान नहीं है जबकि महिला के साथ भी मारपीट की गई है।
वर्जन::
मृतक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बतौर क्लर्क कार्यरत था। उसका भागवी निवासी विवाहिता पूजा के साथ प्रेम प्रसंग था। सोमवार रात वह पूजा से मिलने गया था और उसके परिजनों को इसकी भनक लग गई। इसके बाद रामपाल की हत्या कर दी गई जबकि पूजा के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर आजाद व पूजा सहित कुछ अन्य पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीजीआई में उपचाराधीन पूजा के बयान भी दर्ज कर लिए हैं।
सुरेश हुड्डा, डीएसपी हेड क्वार्टर