{"_id":"59a072484f1c1b5d0c8b4af8","slug":"51503687240-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के साधु की हत्या, नग्न हालत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर के साधु की हत्या, नग्न हालत में मिला शव
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर के साधु की हत्या, तिगडाना मोड के पास नग्न हालत में मिला शव
भिवानी
पुलिस को तिगड़ाना मोड के समीप खेतों में एक व्यक्ति का नग्न हालत में शव मिला है। मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान है। इसके अलावा शव के पास मृतक के कपड़े जली हालत में पाए गए है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह किसी व्यक्ति ने सदर थाना पुलिस को फोन पर तिगड़ाना मोड के समीप खेतों में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शरीर पर कोई भी कपड़ा नहीं था। पास के खेत में कपड़े आग में जलाए हुए मिले और मृतक की नाक से खून निकला हुआ था। मृतक की पहचान घुसकानी गांव के मंदिर में रह रहे साधु के रूप में हुई। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ कि वारदात के पीछे क्या कारण रहे। सदर थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि मृतक का नाम हितेश बताया जाता है। उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए। पहली नजर में हत्या का मामला लग रहा है। आज पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस अगली कार्रवाई करेगी।