{"_id":"5998abe94f1c1bb2098b4b1d","slug":"51503177705-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिसेज इंडिया एशिया पैसिफिक में छाई रोहतक की रिचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिसेज इंडिया एशिया पैसिफिक में छाई रोहतक की रिचा
Updated Sun, 20 Aug 2017 02:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिसेज इंडिया एशिया पैसिफिक में छाई रोहतक की रिचा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
बैंकाक के पटाया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता मिस एंड मिसेज इंडिया एशिया पैसिफिक-2017 में शहर की बहू रिचा दुरेजा ने जगह बनाई है। रिचा ने मिसेज फोटो जैनिक का सब टाइटल जीता।
प्रतियोगिता में उनके पहने परिधान को चेहरे के हिसाब से सबसे बढ़िया बताया गया। उनके पति हरीश दुरेजा ने बताया कि 9 से 16 अगस्त तक पटाया के होटल बेला विला में आयोजित प्रतियोगिता में कई देशोें की प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें भारत के अलावा दुबई, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड और श्रीलंका से 40 प्रतिभागियों में से 20 मिस एवं 20 मिसेज फाइनल के लिए कुल छह प्रतिभागी चुनी गईं हैं। रिचा दुरेजा ने इनमें शामिल होकर शहर और प्रदेश का नाम रोशन किया है। टॉप सुपर 6 फाइनलिस्ट में पहुंचने के अलावा रिचा ने सब टाइटल मिसेज फोटो जैनिक के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया।
पति ने दिया साथ तो उतरी रैंप पर
मूल रूप से पानीपत और वर्तमान में डीएलएफ कॉलोनी की रहने वाली रिचा को स्कूल और कॉलेज के समय से ही रैंप पर चलने का शौक था। मगर परिवार को यह पसंद नहीं होने के कारण उन्होंने इस इच्छा को मन में ही दबा लिया। वह कॉलेज में होने वाले मिस फ्रेशर जैसे कार्यक्रमों में भी इसी कारण भाग नहीं ले सकी थीं। इसके बाद 2010 में उनकी शादी रोहतक के हरीश से हुई। हरीश ने न सिर्फ रिचा की इच्छा को समझा बल्कि उसे रैंप पर चलने के लिए प्रेरित भी किया।
विज्ञापन
स्पेशल मम्मी का भी खिताब जीता
रिचा की शादी जनवरी 2010 में होने के बाद एक साल बाद ही बच्चा हो गया। 2013 में दूसरा बच्चा होने के बाद भी प्रतियोगिताओं के प्रति उनका आकर्षण कम नहीं हुआ। एक समय उन्होंने मान लिया कि अब तो शादी और बच्चे हो गए तो रैंप पर चलना या इस तरह की प्रतियोगिता में हिस्सा लेना नामुमकिन ही है। मगर जनवरी 2017 में एमडीएन स्कूल में हुए एक कार्यक्रम में स्पेशल मम्मी के खिताब के नवाजे जाने के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ गया। इसके बाद बैंकाक में होने वाली प्रतियोगिता के लिए पति हरीश ने प्रोत्साहित किया तो उन्होंने वहां भी रोहतक शहर का नाम रोशन कर दिया।