{"_id":"59515a334f1c1b72258b4576","slug":"51498503731-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत समूह धर्मों का गुलदस्ता है, इसे बिखरने नहीं देंगे : मौलाना वली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत समूह धर्मों का गुलदस्ता है, इसे बिखरने नहीं देंगे : मौलाना वली
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत समूह धर्मों का गुलदस्ता है, इसे बिखरने नहीं देंगे : मौलाना वली
ईद-उल-फितर के मौके पर जाटांवाला जामा मस्जिद में मुसलमानों ने अदा की नमाज
यमुनानगर। ईद का दिन नफरतों को मुहब्बत में बदलने का संदेश देता है। जो फिरकापरस्त ताकतें देश में नफरत की राजनीति करना चाहती हैं, उन्हें मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। यह बात सोमवार को जिले के मुस्लिम बहुल गांव जाटांवाला में ईद उल फितर के मौके पर मुसलमानों को संबोधित करते हुए समाज सेवी मौलाना वलियुद्दीन वली शिमाली जाटांवाला ने कही। मौलाना ने कहा कि देश की जनता की शक्ल में रह रहे करोड़ों हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, दलित आदि एक गुलदस्ता हैं और इस गुलदस्ते को किसी कीमत पर बिखरने नहीं दिया जाएगा। मौलाना ने कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है कि अंग्रेजों के खिलाफ देश की आजादी के लिए लड़ी गई जंग से लेकर आज तक मुसलमानों ने अपने देश के लिए बेशुमार कुर्बानियां दी हैं, जिन्हें नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। वहीं, बूडिय़ा में पीरजी हुसैन अहमद ने मुसलमानों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा ईद का दिन हर एक भारतीय के लिए खुशी का दिन है।