{"_id":"594447654f1c1b3f478b46e8","slug":"51497646949-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्य संस्\nथा : दूसरे दिन 67 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, आज आखिरी दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैश्य संस् था : दूसरे दिन 67 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, आज आखिरी दिन
Updated Sat, 17 Jun 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
वैश्य संस्था के 2 जुलाई को होने वाले 105 कॉलेजियम मेंबरों के चुनाव के लिए दूसरे दिन 67 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे। निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में शुक्रवार को नामांकन पत्र भरने के लिए रोहतक के अलावा पानीपत और दिल्ली से भी मेंबर पहुंचे। अभी तक 75 नामांकन पत्र आए हैं। शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का आखिरी दिन है।
वैश्य एजुकेशन सोसायटी के चुनाव अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को दूसरे दिन भी नामांकन हुआ है। सुबह 9 बजे से शुरू हुआ नामांकन शाम 5 बजे तक चला। दिनभर नामांकन पत्र दाखिल करने वाले उम्मीदवार अपने साथियों के साथ पहुंचे। नामांकन पत्र भरने वालों में दिल्ली के महारराजा अग्रसेन अस्पताल के ट्रस्टी वीरेंद्र गुप्ता, पानीपत से हरियाणा वैश्य अग्रवाल महासम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष रामनिवास गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, विवेक गोयल, मनीष जैन, मनोज गुप्ता, सुभाष गुप्ता, नरेंद्र गोयल काकू, विकास गुप्ता, राहुल जैन, नितिन बंसल एडवोकेट शामिल हैं। हालांकि, नामांकन पत्र भरने वाले ज्यादातर युवा थे।
आचार संहिता की उल्लंघना नहीं होगी सहन
संस्था के महासचिव और निर्वाचन अधिकारी विजय गुप्ता ने बताया कि 2 जुलाई को होने वाले चुनाव पारदर्शी और संवैधानिक तरीके से ही कराए जाएंगे। इस बीच जिस भी व्यक्ति ने आचार संहिता उल्लंघन करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।