{"_id":"5941848c4f1c1bcc538b474a","slug":"51497465996-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ और नारनौल का कचरा जाएगा रेवाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ और नारनौल का कचरा जाएगा रेवाड़ी
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़ और नारनौल का कचरा जाएगा रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। ठोस कचरा प्रबंधन के लिए रेवाड़ी जिले में स्थान चिह्नित कर लिया गया है। लगभग 330 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट के धरातल पर उतरने के बाद रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों के शहरों की सूरत बदल जाएगी। अगले माह इसके लिए टेंडर जारी किया जाएगा। यह बात हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय के प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण ने बुधवार को लघु सचिवालय में रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ जिले के अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक में महेंद्रगढ़ के उपायुक्त राजनारायण कौशिक व रेवाड़ी के उपायुक्त यश गर्ग भी मौजूद थे।
प्रधान सचिव ने प्रधानमंत्री आवास योजना, ओडीएफ, मुख्यमंत्री घोषणा तथा अवैध कालोनियों के संबंध में दोनों जिलों के अधिकारियों को सरकार की योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगले दो-तीन दिन में मुख्यमंत्री के साथ इन योजनाओं के संबंध में लंबी मीटिंग होनी है। इसलिए सभी अधिकारी इन योजनाओं में अब तक हुई प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। राज्य में अवैध कालोनियों को वैध करने के संबंध में उन्होंने निर्देश दिए कि जो कालोनी मानक पूरा करती हों उनको शामिल करके लिस्ट जल्द भेजें।
स्ट्रीट लाइटों को बदला जाए एलईडी में
प्रधान सचिव ने सभी नप अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरों में स्ट्रीट लाइटों को एलईडी के साथ बदला जाए। जल्द से जल्द इसका सर्वे करवाकर दो दिन के अंदर रिपोर्ट भेजें। मौजूदा लाइटों के अलावा भी कहीं लाइट लगनी हैं तो उसकी सूची तैयार करें। हुडा सेक्टर की लाइटों की सूची भी अब नप की तरफ से उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस से पहले शहरों को ओडीएफ घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में ओडीएफ के लिए थर्ड पार्टी निरीक्षण होगा इसके बाद ही घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
पीएम आवास योजना की ली जानकारी
प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में उन्होंने अब तक जमा हुए फार्मों की संख्या की जानकारी सभी नप अधिकारियों से ली। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि महेंद्रगढ़ शहर में 120, कनीना में 250, नांगल चौधरी में 179, नारनौल में 369, अटेली में 24, रेवाड़ी में 2004, बावल में 446 तथा धारुहेड़ा में 292 नागरिकों ने अभी तक फार्म जमा करवाए हैं। शरण ने कहा कि वार्ड वाइज टीम भेजने के अलावा सभी नगर परिषद व नगर पालिकाओं के दफ्तर में भी सुबह 7 से शाम 7 बजे तक फार्म लेने के लिए टीम बैठे। उन्होंने कहा कि इस सर्वे में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जाए। समय-समय पर संबंधित उपायुक्त इसकी बैठक लें। इस मौके पर एडीसी धर्मेंद्र सिंह, एसडीएम महेंद्रगढ़ विक्रम सिंह, एसडीएम नारनौल सतीश कुमार के अलावा दोनों जिलों के सभी नगर परिषद व नगरपालिकाओं के ईओ, सचिव व अन्य अधिकारी मौजूद थे।