फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   500 applications have been received so far for 342 seats in Chhotu Ram Polytechnic

Rohtak News: छोटूराम पॉलीटेक्निक में 342 सीटों पर अबतक आए 500 आवेदन

Tue, 01 Jul 2025 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 01 Jul 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
500 applications have been received so far for 342 seats in Chhotu Ram Polytechnic
रोहतक। प्रदेश के बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान में दाखिले के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए शेड्यूल जारी किया जा चुका है। 10वीं पास विद्यार्थी तीन जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं 12वीं पास और आईटीआई पास विद्यार्थी एक जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। जिले की छोटूराम बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान में कुल 6 ट्रेड और 342 सीट है। इन सीटों पर अबतक 500 आवेदन आ चुके हैं। छोटूराम बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान में सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार, मैकेनिकल, कंप्यूटर, प्लास्टिक प्रौद्योगिकी आदि ट्रेड हैं।
विज्ञापन

10वीं के आधार पर ऑनलाइन आवेदन 3 जुलाई तक होंगे। वहीं 10 से 15 जुलाई तक प्रथम काउंसिलिंग चलेगी। 23 से 26 जुलाई तक दूसरी काउंसिलिंग होगी। पहली काउंसिलिंग की 16 जुलाई को सीट अलाॅट होंगी।
विज्ञापन

दूसरी काउंसिलिंग की 28 जुलाई को सीट अलॉट होंगी। पहली काउंसिलिंग के आवेदकों को 17 से 21 जुलाई तक संस्थान में करना होगा। दूसरी काउंसिलिंग के आवेदकों को 29 जुलाई से एक अगस्त तक संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। पहली काउंसिलिंग के बाद 21 जुलाई को रिक्त सीटों की सूचना जारी की जाएगी। दूसरी काउंसिलिंग के बाद एक अगस्त को रिक्त सीटों की सूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं के आधार पर ऑनलाइन आवेदन एक जुलाई तक होंगे। पहली काउंसिलिंग 7 जुलाई से 10 जुलाई तक होगी। दूसरी काउंसिलिंग 18 से 22 जुलाई तक होगी। पहली काउंसिलिंग के बाद 11 जुलाई को सीट अलॉट होंगी। दूसरी काउंसिलिंग के बाद 23 जुलाई को सीट अलॉट होंगी। पहली काउंसिलिंग के बाद 14 से 16 जुलाई तक और दूसरी काउंसिलिंग के तहत 24 से 28 जुलाई तक संस्थान में रिपोर्ट करनी होगी। 16 जुलाई को पहली काउंसिलिंग के बाद की सीटें व 28 जुलाई को दूसरी काउंसिलिंग के बाद रिक्त सीटों की सूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed