{"_id":"5f1de7ce8ebc3ea071200c06","slug":"50-thousand-looted-from-petrol-pump-salesmen-on-bhaloth-kiloi-road-rohtakcity-news-rtk5658897154","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालौठ-किलोई रोड पर पेट्रोल पंप सेल्समैन से 50 हजार की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालौठ-किलोई रोड पर पेट्रोल पंप सेल्समैन से 50 हजार की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भालौठ-किलोई रोड पर रविवार देर शाम कार सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन से करीब 50 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने सेल्समैन पर गोली भी चलाई, गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद बदमाश हवाई फायर कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने पंप में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली है।
भालौठ-किलोई रोड पर किसान सेवा केंद्र के नाम से पेट्रोल पंप है। किलोई गांव निवासी सिंटू वहां सेल्समैन है। रविवार देर शाम करीब पौने सात बजे स्विफ्ट कार में सवार कुछ युवक तेल डलवाने आए। जब सेल्समैन ने रुपये मांगे तो एक बदमाश पिस्तौल लेकर नीचे उतरा और कनपटी पर लगाकर ऑफिस में ले गया। इसके बाद बदमाशों ने वहां से 50 हजार रुपये लूट लिए। इस दौरान जब सिंटू ने विरोध किया तो उस पर गोली चला दी। बाद में आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं लगा। हालांकि वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।