फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   50 thousand baggage taken from Patanjali store, absconding in the car without payment

पतंजलि स्टोर से लिया 50 हजार का सामान, गाड़ी में लेकर बिना पेमेंट फरार

Tue, 19 Jan 2021 09:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
50 thousand baggage taken from Patanjali store, absconding in the car without payment
दिल्ली रोड पर आईजी ऑफिस के सामने स्थित पतंजलि मेगा स्टोर से चोरी करने वाला आरोपी सीसीटीवी में हुआ - फोटो : RohtakCity
रोहतक। दिल्ली रोड पर आईजी ऑफिस के सामने स्थित पतंजलि मेगा स्टोर से एक व्यक्ति करीब 50 हजार रुपये का सामान लेकर फरार हो गया। आरोपी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। स्टोर संचालक ने मामले की शिकायत अर्बन एस्टेट थाना में दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मामले के अनुसार, सेक्टर 14 निवासी राजपाल ने शिकायत दी है कि उनका दिल्ली रोड पर पतंजलि मेगा स्टोर है। जहां सोमवार को 11 बजकर 45 मिनट पर एक व्यक्ति आया। इस दौरान उसने अपनी कार स्टोर से थोड़ी दूरी पर खड़ी की। उसने स्टोर से भारी मात्रा में घी, नारियल तेल, चावल, मसाले, बिस्कुट समेत अन्य सामान लिया। उसने कहा कि वह पर्स कार में भूल आया है। कार में सामान रखवा दो, वह वहीं से भुगतान कर देगा। इसके बाद स्टोर के कर्मचारियों ने सामान कार में रख दिया। इस दौरान आरोपी बिना रुपये दिए ही झूठ बोलकर फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

---
मामले की जानकारी मिली है। आरोपी पर धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-बिजेंद्र सिंह, अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed