फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   50 sites designated for hoardings, but more than 300 have been erected illegally.

Rohtak News: होर्डिंग के लिए 50 साइट तय, अवैध लगे 300 से ज्यादा

Fri, 12 Dec 2025 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 12 Dec 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
50 sites designated for hoardings, but more than 300 have been erected illegally.
26-शहर में सर्कुलर रोड पर खंभों पर लगे होर्डिंग। संवाद
रोहतक । अवैध होर्डिंग केवल शहर की सुंदरता को खराब नहीं कर रहे बल्कि ये हादसों का कारण भी बन रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि निगम ने होर्डिंग के लिए 50 साइट तय की हुई है लेकिन अवैध रूप से 300 से ज्यादा लगे हैं।
विज्ञापन

अवैध होर्डिंग्स से निजी ही नहीं बल्कि सरकारी भवनों की दीवारें भी अछूती नहीं हैं। शहर व कस्बों में सरकारी भवनों पर निजी विज्ञापन लगाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं पार्कों की दीवार, डिवाइडर की ग्रिल, खंभों पर भी होर्डिंग्स लगे हैं।
विज्ञापन

लघु सचिवालय के बाहर सड़क के डिवाइडर के ग्रिल के अलावा सर्कुलर रोड व फ्लाईओवर के खंभों पर भी होर्डिंग्स लगे हैं। हिसार रोड स्थित हरियाणा स्टेट औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम क्षेत्र के खंभों पर तो दूर से ही होर्डिंग्स नजर आते हैं। कच्चा बेरी रोड के खंभों पर होर्डिंग्स लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टरों से तो सरकारी भवनों की दीवारें अटी पड़ी हैं। राजकीय महिला महाविद्यालय की दीवारों पर सरकारी स्लोगन की पेंटिंग को भी बैनर व पोस्टरों ने ढक दिया है।
बता दें कि निगम की ओर से शहर में सुभाष चौक, लघु सचिवाल, दिल्ली बाईपास चौक, नया बस स्टैंड के पास, डी पार्क, मेडिकल मोड, पावर हाउस, जींद चौक, भिवानी चुंगी व झज्जर चुंगी सहित 50 जगह यूनिपोल लगाए गए हैं लेकिन 300 से अधिक अवैध होर्डिंग्स हर सड़क पर लगे हुए हैं। इन अवैध होर्डिंग्स का सही आंकड़ा भी निगम के पास नहीं है।
दीवार पर लिखे स्लोगन पर लगाया बैनर



महम नगर पालिका की ओर से लिखे स्लोगन भी सुरक्षित नहीं हैं। इन पर भी बैनर लगा दिया गया है। महम अस्पताल की दीवार पर नगर पालिका ने स्लोगन लिखवाया था जिस पर किसी ने बैनर लगा दिया है। उधर, सांपला में खरखौदा मार्ग पर सरकारी खंभों पर अवैध होर्डिंग्स व बैनर लगे हुए हैं। अमूमन ऐसी ही स्थिति कलानौर भी में बनी हुई है।
शहर में सरकारी भवनों की दीवारों पर अवैध रूप से होर्डिंग्स, बैनर व पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके अलावा कुछ स्थान भी चिह्नित करने चाहिए जहां इनको अनुमति लेकर लगाया जा सके। - सज्जन मलिक, प्रेम नगर निवासी।
सरकारी भवनों के अलावा पार्काें की दीवारों व फ्लाईओवर के पिलरों पर सबसे अधिक पोस्टर व बैनर लगे रहते हैं। जिनकी तरफ न तो निगम का ध्यान है और न ही इनको कोई रोकता है जबकि इनसे शहर की सुंदरता खराब होती है। -अनूप शर्मा, गांव रिठाल।


नगर निगम की ओर से शहर में स्वच्छता व सुंदरता पर जोर दिया जा रहा है। इसी के मद्देनजर निगम की टीम अवैध होर्डिंग्स व बैनर लगाने वालों के चालान भी कर रही है। - डॉ. आनंद शर्मा, नगर निगम आयुक्त, रोहतक ।

26-शहर में सर्कुलर रोड पर खंभों पर लगे होर्डिंग। संवाद

26-शहर में सर्कुलर रोड पर खंभों पर लगे होर्डिंग। संवाद

26-शहर में सर्कुलर रोड पर खंभों पर लगे होर्डिंग। संवाद

26-शहर में सर्कुलर रोड पर खंभों पर लगे होर्डिंग। संवाद

26-शहर में सर्कुलर रोड पर खंभों पर लगे होर्डिंग। संवाद

26-शहर में सर्कुलर रोड पर खंभों पर लगे होर्डिंग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed